बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के काफिले पर मंगलवार की शाम वैशाली जिले के चकसिकंदर क्षेत्र के पास पथराव किया गया। हालांकि इस घटना में उपमुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। हमले का आरोप राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है।

निजी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे मोदी-

  • पुलिस के अनुसार, उपमुख्यमंत्री मोदी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने जंदाहा जा रहे थे।
  • तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 103 पर चकसिकंदर के समीप उनके काफिले पर पथराव किया गया।
  • पथराव में उपमुख्यमंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
  • उनके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

राजद कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप-

  • इस हमले का आरोप राजद कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है।
  • इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
  • बदला लेने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता भी गोलबंद हो रहे हैं।
  • इधर, मोदी ने ट्वीट कर भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि राजद के कार्यकर्ता हताश हैं।
  • उन्होंने कहा कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं।

सुशील मोदी का ड्रामा-

  • राजद ने सुशील मोदी पर हमले की बात से साफ इनकार किया।
  • राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सुशील मोदी का ड्रामा है।
  • उन्होंने कहा कि मोदी मीडिया में बने रहने के लिए यह सब करते है।

पूरे मामले की छानबीन शुरू-

  • गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले इस क्षेत्र से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का काफिला गुजरा था।
  • राजद कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी प्रसाद यादव का स्वागत किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें