[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी अब सरकार से विपक्ष में पहुँच चुकी है। इसके साथ ही भाजपा सरकार की कई सालों के सूखे के बाद सत्ता में वापसी हो गयी है। सपा ने विपक्ष में आने के बाद से ही सरकार पर आक्रामक रूख अख्तियार किया हुआ है। इसी क्रम में अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक के बाद एक ट्वीट (akhilesh yadav new tweet) कर नयी चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

अखिलेश ने किये 2 ट्वीट (akhilesh yadav new tweet) :

  • समाजवादी पार्टी ने विपक्ष में आने के बाद से सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
  • बीते दिनों यूपी के सीएम गोरखपुर में 35 से ज्यादा बच्चों की मौत के बाद हाहाकार मच गया था।
  • इस मुद्दे पर सपा ने प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।
  • आज औरैया जिले में सपा नेताओं पर जिले की पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था।
  • इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार 2 ट्वीट किये है।
  • अखिलेश ने ट्वीट किया कि बीजेपी की सरकार में बीजेपी के नेता ही थाने चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें, मुलायम सिंह को राज्यपाल बनाये जाने पर शिवपाल यादव ने किया ‘बड़ा खुलासा’!

  • उन्होंने कहा कि औरैया की पुलिस द्वारा 302 और 376 के अच्छे मुक़दमे बनाये जा रहे हैं।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने इसके कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया।
  • आज लखनऊ में पुलिस भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
  • पुलिस भर्ती का ये मामला इस समय उच्च न्यायलय में विचाराधीन है।
  • इस मुद्दे पर भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया।
  • अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों पर बीजेपी सरकार लाठीचार्ज करवा रही।
  • उन्होंने कहा कि नौकरी नहीं दे सकते तो कम से कम लाठी तो मत मारो।

ये भी पढ़ें, अखिलेश यादव के इस ‘करीबी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें