उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में यूपी चुनाव में किये गए वादे के अनुसार सूबे के लघु और सीमान्त किसानों का फसली ऋण माफ़ कर दिया था, योगी सरकार की इस घोषणा से सूबे के 86 लाख का किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ़(farmer loan waiver) किया जाना है। जिसकी शुरुआत गुरुवार 17 अगस्त से योगी सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाँटेंगे प्रमाण पत्र(farmer loan waiver):

  • गुरुवार को योगी सरकार अपने वादे के अनुसार सूबे के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ़ करने की शुरुआत करेगी।
  • जिसके तहत राजधानी लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के गृह मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह होंगे।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को फसली ऋण माफ़ी प्रमाण बाँटेंगे।
  • इस दौरान कार्यक्रम में करीब 7700 किसान मौजूद रहेंगे।
  • यह किसान राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों से बुलाये गए हैं।
  • कार्यक्रम की जानकारी सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी थी।

किसान कर्ज माफ़ी का ये है टाइम टेबल(farmer loan waiver):

  • राज्य सरकार ने 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ के कर्ज को चुकाने का टाइम टेबल जारी कर दिया है।
  • जिसके तहत कृषि विभाग 16 से 20 अगस्त तक बैंकों को पैसा ट्रान्सफर करेगा।
  • जिसके बाद 21 से 23 अगस्त के बीच ऋण समाप्ति संबंधी प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।
  • जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त से करेंगे।
  • बैंक प्रमाण पत्र कृषि विभाग को जारी करेगा,
  • जिसके बाद सितम्बर से जिला स्तरीय कैम्पों से प्रमाण पत्र बाँटें जायेंगे।

40 लाख किसानों के पास नहीं है आधार कार्ड(farmer loan waiver):

  • सूबे के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को एक बार फिर फसली ऋण माफ़ी को लेकर बैठक का आयोजन किया था।
  • बैठक में 40 लाख किसानों के आधार बनाने को लेकर चर्चा की गयी थी।
  • साथ ही 20 किसानों को बैंकों के पोर्टल में लाने की कोशिशों पर भी चर्चा हुई थी।
  • इसके साथ ही जिन किसानों का आधार है उनके अकाउंट लिंक की भी रिपोर्ट पेश की गयी थी।
  • गौरतलब है कि, फसली ऋण की स्टेटस रिपोर्ट पर भी मुख्य सचिव ने जवाब माँगा था।
  • बैठक में फसली ऋण माफ़ी के सभी बिन्दुओं पर चर्चा कर जल्द से जल्द ऋण माफ़ करने के आदेश दिए गए थे।

ये भी पढ़ें: कर्जमाफी: नियमों के फेर में फंसे लाखों किसान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें