पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की तादात में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां गुरुवार को चारबाग में इकट्ठा हुईं। चारबाग से कार्यकत्रियां एक साथ ‘वादा याद दिलाओ रैली’ (wada yad dilao rally) लेकर निकल पड़ीं। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने विधान सभा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया इसके बाद पुलिस ने उन्हें जीपीओ पार्क स्थित गांधी प्रतिमा भेज दिया।

विधान सभा के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

  • इस दौरान कार्यकत्रियों की पुलिस से झड़प भी हुई।
  • हालांकि बड़े प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई।
  • प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला प्रशासन को सौंपा।

योगी के मंत्री के साथ घूमता रहा जिला बदर अपराधी

आंदोलन की दी चेतावनी

  • आगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजली मौर्य ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से संघर्ष कर रही हैं।
  • कई बार धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल से सड़क जाम तक किया।
  • इस दौरान पुलिस की लाठियां तक खाने को पड़ीं लेकिन पिछली सरकार हो या वर्तमान सरकार किसी ने मांगे पूरी नहीं की।

‘बदमाश’ महिला ने महिला की गोली मारकर की हत्या!

  • अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही देते रहे और टाल मटोल करते रहे।
  • इसी को लेकर आज ‘वादा याद दिलाओ रैली’ निकाली गई।
  • इस रैली में पूरे प्रदेश की हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
  • आगनबाड़ी कर्मचारियों की मुख्य मांग यह है कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये।
  • जब तक उन्हें राज्य कर्मचारी नहीं घोषित किया जा रहा है तब तक उनका वेतन 18 हजार रुपये किया जाये।

यहां होटल में अर्द्धनग्न मिले 5 युवक और 3 युवतियां

  • वहीं इस दौरान सहायिकाओं का वेतन 9 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाये।
  • उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा आगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगे नहीं पूरी कर रही है इसलिए ये रैली निकाली गई है।
  • अगर हमारी (wada yad dilao rally) मांगे जल्द नहीं पूरी हुईं तो सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

अलीगंज में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत से हड़कंप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें