गुरुवार 17 अगस्त को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गिरफ्तार(akhilesh yadav arrest) कर लिया गया है। अखिलेश यादव को उन्नाव जिले में हसनगंज इलाके में आगरा एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया गया। अखिलेश यादव लखनऊ से औरैया के लिए निकले थे। इसी क्रम में योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी पर प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह शांति बनाये रखने में सहयोग करें(akhilesh yadav arrest):

  • गुरुवार को उन्नाव जिले के हसनगंज क्षेत्र से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • गिरफ़्तारी के दौरान अखिलेश यादव आगरा एक्सप्रेस-वे से औरैया जा रहे थे।
  • अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी के बाद सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
  • गौरतलब है कि, सपा की ओर से कहा गया था कि, भाजपा घबरा गयी है कि, वे औरैया न पहुँच पायें।
  • जिसके जवाब में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते में उनसे आग्रह करता हूँ।
  • उन्होंने आगे जोड़ा कि, सूबे में शांति बनाये रखने में सहयोग करें।

शांति और अमन से रहने दें(akhilesh yadav arrest):

  • ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री अमन, शांति बहाली में सहयोग करें।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नामांकन के दौरान औरैया में जो घटना हुई वो बहुत गलत है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन सभी पार्टियों को करना उनका नैतिक कर्तव्य है।
  • गौरतलब है कि, औरैया में नामांकन के दौरान पथराव हुआ था।
  • जिसके समर्थन में अखिलेश यादव औरैया जा रहे थे।
  • श्रीकांत शर्मा ने आगे कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री जिम्मेदार व्यक्ति हैं, वो अपना सहयोग दें।

ये भी पढ़ें: अखिलेश को रोकने के लिए एसपी ने विधायक से फोन पर बुलवाया झूठ!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें