अगर आप फ्लाइट में सफर करने जा रहे है तो ये खबर आप के लिए है। अब फ्लाइट में आपकों ‘ऑन डिमांड फूड’ मिलेगा। यानि उड़ान से दो दिन पूर्व आपसे आपकी पसंदीदा खाने के बारे में पूछा जाएगा।

यह भी पढ़ें: वीडियो : एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों के छूटे पसीने!

25 अक्टूबर से शुरू होगा ‘ऑन डिमांड फूड’-

  • सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी अब यात्रियों के लिए एक खास स्कीम लाने की तैयारी में है।
  • अब फ्लाइट में सफर के दौरान कंपनी अपने यात्रियों को उनकी पसंद का खाना सर्व करेगी।
  • इसके लिए एयर इंडिया के कर्मचारी उड़ान से दो दिन पहले यात्रियों से फोन कर उनकी पसंदीदा खाने के बारे में पूछेंगे।
  • पहले चरण में यह योजना केवल बिज़नेस, फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए शुरू होगी।
  • अगर यह सफल होती है तो इसके इकनामी क्लास में सफर करने वालों के लिए भी शुरू किया जाएगा।
  • कंपनी ने बताया कि ‘ऑन डिमांड फूड’ स्कीम को 25 अक्टूबर से आरंभ होने वाले विंटर शेड्यूल के साथ लांच किया जाएगा।
  • बता दें कि यह कदम खाने की बर्बादी को रोकने के लिए उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिक सकती है एयर इंडिया, वित्त मंत्री ने दिया संकेत!

यह भी पढ़ें: नॉनवेज का स्वाद नहीं चख पाएंगे एयर इंडिया के यात्री!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें