असम में फिर से बाढ़ ने खतरनाक रूप ले लिया है, जिसके चलते काजीरंगा नेशनल पार्क में 225 वन्यपशुओं की मौत हो चुकी है। शनिवार तक काजीरंगा अभयारण्य का 30 फीसदी हिस्सा बाढ़ में डुबा हुआ है। काजीरंगा अभयारण्य के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हो चुकी है 225 वन्यपशुओं की मौत-

  • इससे पहले काजीरंगा अभयारण्य के निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया था कि सीजन में आई पहली बाढ़ में अभयारण्य का 70 फीसदी हिस्सा डूब गया था।
  • और 105 वन्यपशुओं की मौत हुई थी।
  • सिंह ने कहा था कि बाढ़ का पानी घटने लगा है, लेकिन बहुत धीमी गति से।
  • उन्होंने बताया था कि अभयारण्य से बाढ़ के पूरी तरह खत्म होने में अभी कुछ और दिन लगेंगे।
  • मृत वन्यपशुओं में 178 हिरन, 15 गैंडे, चार हाथी और एक चीता शामिल हैं।
  • लेकिन बाढ़ पूरी तरह खत्म हो, उससे पहले ही फिर से भीषण बाढ़ आ गई।
  • जिससे असम के 25 जिले और 33 लाख लोग प्रभावित हैं।
  • बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में मकान और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, तटबंध टूट गए हैं, सड़कें धंस गई हैं और पुल बह गए हैं।
  • बाढ़ के चलते पूरा पूर्वोत्तर भारत देश के शेष हिस्से से कटा हुआ है।
  • मालदा और अलीपुरद्वार से आगे रेलगाड़ियों का संचालन भी पूरी तरह ठप है।
  • 2012 में आई बाढ़ में काजीरंगा अभयारण्य में 793 वन्यपशुओं की मौत हो गई थी।
  • जबकि पिछले साल 503 वन्यपशु बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें