[nextpage title=”viral” ]

बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से औरैया के लिए निकले हुए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के समय सपा कार्यकर्ताओं पर औरैया में हुए लाठीचार्ज के सिलसिले में अखिलेश यादव औरैया जा रहे थे। बीते दिन आये चुनाव के नतीजे के लिए सपा नेता शिवपाल यादव भी औरैया पहुँचे (shivpal yadav reached) थे जहाँ उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

शिवपाल ने दिया बयान :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से औरैया के लिए निकले हुए थे।
  • मगर उन्नाव पहुँचते ही पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया था।
  • अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया था।
  • पूरे उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अखिलेश की गिरफ्तारी का विरोध किया था।
  • दरअसल अखिलेश यादव औरैया में सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के सिलसिले में जा रहे थे।
  • औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में बहस हुई थी।
  • इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर पूर्व संसद प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया था।
  • अपनी पार्टी के नेता से मिलने के लिए ही अखिलेश यादव लखनऊ से निकले हुए थे।
  • औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे भी अब सामने आ चुके हैं।
  • यहाँ पर समाजवादी पार्टी को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
  • औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अब दीपू सिंह काबिज हो गए हैं।

ये भी पढ़ें, यूपी की राजनीती का ये दिग्गज नेता होगा सपा में ‘शामिल’!

कौशांबी में हारी भाजपा :

  • कौशांबी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
  • उन्होंने भाजपा की मधुपति को एकतरफा वोटों से हराया है।
  • बता दें कि कौशांबी यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या का गृह जनपद भी है।
  • हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की ओमवती यादव जीत गयी हैं।
  • संतकबीर नगर में भाजपा की नीनादेवी ने जीत दर्ज की है।
  • इसके अलावा गाजीपुर में समाजवादी प्रत्याशी की जीत हुई है।
  • बीते दिन आये चुनाव नतीजों के लिए शिवपाल यादव औरैया पहुँचे हुए थे।
  • यहाँ पहुँच कर उन्होंने कुछ भी बात करने से मना कर दिया था।
  • अंत में आखिर वे बोले कि अभी उनकी प्रतिज्ञा बाकी है और 6 महीने बाद कुछ बोलेंगे।

ये भी पढ़ें, औरैया में कैफियत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 74 यात्री घायल!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें