[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा कार्यालय पर विधायकों और एमएलसी की बैठक बुलाई थी। इसमें अखिलेश यादव के साथ पार्टी नेताओं के कई मुद्दों पर चर्चा की और उसके बाद वे राज्यपाल से मिलने पहुँचे थे। राज्यपाल से मिलने के बाद सपा नेता अहमद हसन ने बड़ा बयान (ahmad hasan statement) दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

https://www.youtube.com/watch?v=E1_-630bgTc

राज्यपाल से मिले सपा नेता :

  • समाजवादी पार्टी में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
  • अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं।
  • बीते दिनों सपा के कई एमएलसी ने भी एक के बाद एक इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इसकी शुरुआत सपा नेता बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने इस्तीफ़ा देकर की थी।
  • उनके बाद सरोजिनी अग्रवाल, अम्बिका चौधरी और अशोक बाजपेई ने इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • इनमें से अंबिका को छोड़कर सभी नेता भाजपा में जा चुके हैं।
  • खबर है कि इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी ज्यादा चिंतित हैं।
  • इसे लेकर ही उन्होंने पार्टी कार्यालय पर सभी एमएलसी और विधायकों की बैठक बुलाई थी।
  • आज सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के सपा कार्यालय पर ये बैठक हुई।
  • इस बैठक की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की थी।
  • अखिलेश यादव ने कुछ विधायकों को कल भी सपा दफ्तर बुलाया था।

ये भी पढ़ें, शिक्षामित्रों का डेलीगेशन सीएम से करेगा मुलाकात!

  • इस बैठक में ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी थी।
  • साथ ही क़ानून व्यवस्था और प्रदेश में आयी बाढ़ पर भी चर्चा की गयी।
  • इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों पर भी चर्चा की गयी।
  • बीते दिनों औरैया में सपा नेताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
  • आज सपा का 20 सदस्यीय दल राज्यपाल को ज्ञापन देने पहुँचा था।
  • राज्यपाल से मिलने के बाद सपा नेता अहमद हसन ने अपना बयान दिया।
  • अहमद हसन ने कहा कि हमें महामहीम राज्यपाल को ज्ञापन सौंप दिया है।
  • उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव में सपाइयों को परेशान किया गया था।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा मित्रों की समस्या भी जल्द सुलझानी चाहिए।

ये भी पढ़ें, इस कारण फँसे संगीत सोम, पार्टी कर सकती है बड़ी कार्यवाई!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें