उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, वैसे ही प्रदेश की सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। यूं तो प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, और सूबे की सियासत में पोस्टर अपनी महती भूमिका निभा रहें हैं। वहीं, सूबे की सियासत में खुद को दोबारा से खड़ा करने की कवायद में जुटी कांग्रेस पोस्टर वार के जरिए अपनी राजनीतिक हवा बनाने में जुटी हुई है।

  • गोरखपुर जिले में अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विवादित पोस्टर जारी करने वाली कांग्रेस ने अब कानपुर में एक विवादित पोस्टर जारी किया है।
  • कांग्रेस के इस पोस्टर के चर्चा में आने की एक खास वजह यह है कि कांग्रेस ने अपने इस पोस्टर में भगवान राम को शामिल किया है।
  • कांग्रेस ने अपने इस पोस्टर में जहां एक ओर भगवान राम को धनुष-बाण हाथ में लिए हुए दिखाया है, वहीं दूसरी तरफ एक आम आदमी को बैठा हुआ दिखाया गया हैं, जो काफी परेशान दिखाई दे रहा है।
  • इस पोस्टर में सबसे ऊपर भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी को दिखाते हुए लिखा गया है- “सौगंध राम की खाते हैं हम मंदिर वहीं बनाएंगे”।
  • पोस्टर में कानपुर सांसद मुरली मनोहर जोशी की तस्वीर के साथ लिखा गया है- “राम मंदिर हमारी आस्था से जुड़ा है”।
  • वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की तस्वीर के साथ लिखा गया है कि अगर भाजपा यूपी की सत्ता में आई तो राम मंदिर का निर्माण होगा।
  • इस पोस्टर पर कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदीप शुक्ला का नाम भी लिखा गया है, बताया जा रहा है कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला ने ही यह विवादित पोस्टर लगवाया है।

पोस्टर में लिखा यह स्लोगन ध्यान आकर्षित करता है-

भाजपा का चुनावी झाम…

चुनाव से पहले फिर याद आये राम…

जनता को मूर्ख बनाना इनका काम

भारतीय जनता पार्टी जिसका नाम।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें