यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर शुक्रवार को पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से फैसला आयेगा। फैसला आने से पहले उनके हजारों समर्थकों का पंचकूला में जमावड़ा लग चुका है। हिंसा भड़कने के मद्दे नजर आज पंचकूला को किले में तब्दील हो चुका है है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा को देखते हुए कई कंपनियां भेजी जा चुकी हैं। हरियाणा के सभी जिलों में धारा 144 लागू हो चुका है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में हाईअलर्ट

कम सुरक्षाबलों पर उठा सवाल :

  • बाबा गुरमीत राम रहीम के मामले में PIL पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को फटकारा।
  • पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा कि इतने कम पैरा मिलिट्री फोर्स क्यों भेजा?
  • कोर्ट ने कहा हरियाणा के डीजीपी को बर्खास्त कर देंगे, आप सुप्रीम कोर्ट जाना चाहें, तो चले जाएं।
  • हाई कोर्ट ने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं तो इसका जिम्मेदार कौर होगा?
  • चेतावनी के बाद भी हरियाणा सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया।
  • एक भी जान गई तो इसके जिम्मेदार DGP होंगे।

बाबा राम रहीम का ने की अपील :

  • फैसला आने से पहले गुरमीत राम रहीम ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया।
  • जिसमें समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की।
  • बाबा गुरमीत राम रहीम ने कहा कि हमने सदा क़ानून का सम्मान किया है।
  • आगे कहा कि हालाँकि हमारी back में दर्द है,फिर भी क़ानून की पालना करते हुए हम कोर्ट ज़रूर जाएँगे।
  • कहा हमें भगवान पर दृढ़ यक़ीन है। सभी शान्ति बनाए रखे।

https://twitter.com/Gurmeetramrahim/status/900606335833825280

https://www.facebook.com/SaintDrMSG7/posts/486231251759539#

यह भी पढ़ें… गुरु राम रहीम का दावा, ‘कोहली को बड़े स्कोर बनाना मैंने ही सिखाया’

लुधियाना में हाई अलर्ट :

  • सीबीआई कोर्ट से आने वाले फैसले के मद्दे नजर लुधियाना में हाई अलर्ट जारी है।
  • एसीपी जी सिंह ने बताया कि जो लोग परेशानी पैदा करने की कोशिश करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • शुक्रवार को हरियाणा के 9 जिलों में बसें बंद रहेंगी।

गुरु के साथ समर्थक :

  • बाबा गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों ने कहा कि हम गुरु जी के साथ हैं।
  • कहा हमें ईश्वर पर पूरा भरोसा है कि यह निर्णय हमारे पक्ष में होगा।
  • आगे उनके अनुयायियों ने कहा कि हमारे गुरु कभी गलत नहीं कर सकते।
  • कहा हम तब तक शांत रहेंगे जब तक कि फैसले नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें… द्रोणाचार्य अवार्ड : राम रहीम की सिफारिश को खेल मंत्रालय ने ठुकराया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें