पुलिस पुलिस के कारनामें तो खूब ही आप ने सुने होंगे। लेकिन मथुरा की (cops loot toll plaza) लुटेरी पुलिस ने जो खेल किया उसे सुनकर आप के कान खड़े हो जायेंगे। पिछले दिनों टोल प्लाजा पर सीओ के साथ वर्दी में चल रहे गुंडों ने टोल कर्मियों बेरहमी से पीटकर टोल प्लाजा में रखा कैश भी लूट लिया था।

वीडियो: टोल कर्मियों को बेरहमी से पीटकर CO ने की लूट

  • पुलिस की ये करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
  • इस मामले में दोषी पुलिस कर्मियों पर तो कार्रवाई नहीं हुई बल्कि पुलिस ने टोल मैनेजर अनिल यादव सहित 25 टोल कर्मियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

  • दरअसल मामला मंगलवार देर रात का है।
  • सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए समय के अनुसार रात करीब 11:57 बजे कई पुलिसकर्मी टोल प्लाजा में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
  • इनमें से एक सिपाही हाथ में डंडा लिए हुए टोलकर्मी की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहा है।
  • वहीं अन्य सिपाही इसका वीडिओ बना रहे है।
  • सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि इस घटना के दौरान वर्दी पहने एक सिपाही टोल प्लाजा में के गल्ले से कैश उठा रहा है।
  • बताया जा रहा है कि मथुरा सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह की महुअन टोल पर खुली गुंडई देखने को मिली।

दारोगा भर्ती पेपर लीक कांड: STF ने 7 को किया गिरफ्तार

  • टोल कर्मियों के साथ हुई मारपीट और टोल पर पुलिसकर्मियों द्वारा की गई लूटपाट से टोलकर्मी बेहद डरे हुए हैं।
  • लेकिन पुलिस के भय से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
  • स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सीओ कई घण्टे तक अपने साथ स्क्वॉड में चल रहे पुलिस कर्मियों के साथ तांडव मचाते रहे।
  • आरोप यह भी है कि देर रात ये सीओ पुलिसकर्मियों के साथ हाइवे पर लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिलवाता है।
  • यह घटना मथुरा के फरह थाना इलाके के महुअन गांव पर स्थित है टोल प्लाजा हुई।
  • इस मामले में (cops loot toll plaza)  जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

वीडियो: बाढ़ पीड़ितों को भेजी गई मदद, केशव ने दिखाई हरी झंडी

https://youtu.be/MQt7tfst_3Q

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें