संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त उदयराज सिंह के साथ राजधानी के विभिन्न मोहल्लों का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाये जाने पर तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा आठ अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि 17 से 25 अगस्त तक संचालित किए जा रहे विशेष सफाई अभियान में उदासीनता और लापरवाही बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें : फ़ैजाबाद में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का सीएम योगी करेंगे निरीक्षण!

अधिकारियों के खिलाफ होगी अनुशासनिक कार्रवाई

  • मंत्री ने जिन अधिकारियों को लापरवाही के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के आदेश दिए हैं।
  • उनमें मोहन पाण्डेय, मुख्य अभियन्ता विद्युत यांत्रिक, पीके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी हैं।
  • इनके साथ ही अधुलिका, सफाई निरीक्षक और निदेशक स्थानीय निकाय शामिल हैं।
  • इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
  • इन अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है।उन्होंने सफाई और कूड़ा उठावाने में लापरवाही बरती।
  • साथ ही इलाकों के जलभराव की समस्या को दूर करने में नाकाम रहे।
  • नगर विकास मंत्री ने इस पर काफी नाराजगी जताई और सभी लोगों के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए।
  • इससे पहले मंत्री ने नगर आयुक्त तथा महाप्रबंधक जल संस्थान को नगर में सफाई व्यवस्था मुस्तैद करने।
  • पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से करने के निर्देश दिए।
  • इसके पूर्व मंत्री ने वाराणसी में निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर नौ कर्मियों को निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़ें :औचक निरीक्षण में गायब मिले डॉक्टर!

इन कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश

  • उनमें महातम यादव, जोनल अधिकारी जोन दो
  • पंकज शुक्ला सेनेटरी इंस्पेक्टर जोन एक
  • डीडी गुप्ता अधिशासी अभियन्ता जोन दो
  • अंगद सिंह सहायक अभियन्ता जोन दो
  • महेश चन्द्रा सफाई सुपरवाईजर जोन दो
  • सतीश सफाई सुपरवाइजर जोन एक
  • दुर्गेश कुमार सफाई सुपरवाइजर जोन दो
  • मुन्ना सफाईकर्मी नाका हिण्डोला जोन एक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : कई जिलों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं CM योगी!

विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण

  • नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया।
  • इनमें से कई इलाकों में उन्हें गंदगी मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगायी।
  • सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
  • इस क्रम में वह बालू अड्डा, कैसरबाग, नजीराबाद, नाका, चारबाग रेलवे स्टेशन, राजाजीपुरम, ऐशबाग आदि क्षेत्रों में गए।
  • निरीक्षण के तहत वह सुबह जोन एक व दो के विभिन्न क्षेत्रों में गए।
  • जोन एक के अन्तर्गत राजाराम मोहन राय वार्ड की मलिन बस्ती रमैय्याजीपुरम का निरीक्षण किया।
  • फिर मलिन बस्ती बालू अड्डा का निरीक्षण हुआ।
  • एक नाला जो बस्ती के पीछे से होता हुआ बालू अड्डा के सामने से निकलता है।
  • उसमें कुछ मात्रा में प्लास्टिक व पालीथीन पायी गयी।
  • सुलभ शौचालय के सामने नाले की एक स्लैब टूटी हुई थी।
  • कैसरबाग क्षेत्र के निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के पीछे वाली सडक़ पर दो स्थानों पर सडक़ के किनारे पर ही कूड़ा एकत्र पाया गया।
  • सडक़ की सफाई भी संतोषजनक नहीं पायी गई।
नियमित कूड़े का हो उठान
  • निर्देशित हुए स्थलों पर बड़े कूड़ेदान रखकर कूड़े का नियमित उठान किया जाए।
  • कैसरबाग की ओर जाते हुए गलियों के निरीक्षण में नाले के किनारे घनी बस्ती में एक स्थान पर मलबा एकत्र मिला।
  • कूड़ा अड्डा ठीक ढंग से व्यवस्थित न होने एवं कूड़े का उठान न होने की शिकायत मिली।
  • निरीक्षण में नाका हिण्डोला बाजार में लगभग 10 बजे तक सफाई कर्मियों द्वारा कूड़े का उठान नहीं किया गया था।
  • पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन की बाउण्ड्री के किनारे मलबा पड़ा मिला।
  • इसी मार्ग पर बीच-बीच में जो भी पड़ावघर हैं उनमें कूड़े का उठान समय से न होना पाया गया।
  • अम्बेडकर नगर द्वितीय वार्ड के अन्तर्गत स्थित मवैय्या पुल होते हुए मिल रोड स्थित भूसामण्डी तिराहा का निरीक्षण किया गया।
  • भूसामण्डी तिराहा स्थित राज्य सेतु निगम परिसर के चारदीवारी के सामने मलबा फैला मिला।
  • कूड़े के ढेर पाये गए। राजाजीपुरम के लेबर कालोनी में कूड़ा एवं मलबा एकत्रित था एवं जलभराव था।
  • नगर अभियंता द्वारा इस विवादित स्थल पर मलबा का उठान नियमित रूप से न होने के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
  • इस मौके पर उनके साथ प्रमुख सचिव, नगर विकास एवं नगर निगम के संबन्धित अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें