यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम  पर 2.30 फैसला आने से पूर्व पंचकूला कोर्ट परिसल को सील कर दिया गया है। कोर्ट के 500 मीटर दूरी तक किसी के आने जाने की इजाजत नही है।

यह भी पढ़ें…. हथियारों के प्रयोग से बल न करे परहेज, कानून व्यवस्था पर HC का निर्देश

पंचकूला में डटे समर्थक :

  • फैसला आने से पूर्व पंचकूला कोर्ट परिसल को सील कर दिया गया है।
  • कोर्ट के 500 मीटर दूरी तक किसी के आने जाने की इजाजत नही है।
  • बता दें कि 500 मीटर की दूरी पर 2 दिन से समर्थक इकट्ठा हैं।
  • समर्थकों ने बिना बाबा को देखे हटने से इनकार किया है।
  • बाबा राम रहीन ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और पंचकूला से वापस लौटने की अपील की

यह भी पढ़ें… चंडीगढ़ और पंचकुला में कर्फ्यू, घरों से नहीं निकल रहे लोग

पूर्व मुख्यमंत्री ने की अपील :

  • हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भारी तनाव के मद्दे नजर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
  • बता दें कि पंचकूला में धारा 144 लागू होने के बाद भी समर्थक वहां पहुंच रहे हैं।
  • माना जा कहा है कि फैसला आने के बाद वहां हिसा भड़कने की संभावना है।
  • आज सुबह 9.30 बजे डेरा प्रमुख सिरसा से पंचकूला के लिए रवाना हो चुके हैं।
  • इस बीच उनके समर्थक सड़कों पर लेट गए कुछ सर्मथक रोने लगे और कुछ बेहोश हो गए।
  • भूपिंदर सिंह हुड्डा ने इस मामले पर हरियाणा के लोगों को शांति बनाए रखें।

यह भी पढ़ें… भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील

कार्ट ने सरकार को दिए कड़े निर्देश :

  • पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं।
  • फैसला आने के बाद हालात पर काबू रखे सरकार।
  • हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार हर परिस्‍थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।
  • FIR, अरेस्ट समेत हर हरकत की वीडियोग्राफी हो।
  • जरूरत पड़े तो हथियारों का इस्तेमाल करने से न झिझकें बल।
  • हरियाणा सरकार फैसला आने के बाद स्‍थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।
  • जरूरत पड़े तो हथियारों का इस्तेमाल करने से न झिझकें बल।
  • अगर कोई नेता मामले में दखल देने की कोशिश करता है तो उसपर एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें… डेरा प्रमुख को सिर्फ 2 गाड़ियों के साथ पंचकूला आने की इजाज़त

इंटरनेट समेत ये सेवाएं हुई बंद :

  • राज्य में सोशल मीडिया के जरिए कोई हिंसा न भड़के इसलिए ऐतिहात के तौर पर अगले 72 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर आने वाले फैसले के मद्दे नजर पंचकूला और चंडीगढ़ में 25 अगस्त तक स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिए गये हैं।
  • 24 अगस्त को 6 ट्रेनें रोक दी गईं।
  • 25 अगस्त को 201 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
  • हरियाणा के 9 जिलों में बसें बंद हैं।
  • सैकड़ों बसों को रद्द कर दिया गया है।
  • सुरक्षा की दृष्टि से कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा में हाईअलर्ट

चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम अस्थायी जेल घोषित :

  • केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के गृह विभाग ने सेक्टर 16 में स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त को अस्थायी जेल घोषित किया गया है।
  • अधिकारियों के मुताबिक जिन लोंगे पर शुक्रवार को कानून एवं व्यवस्था की समस्या पैदा करने का संदेह होगा, अस्थायी जेल में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें… गुरु राम रहीम का दावा, ‘कोहली को बड़े स्कोर बनाना मैंने ही सिखाया’

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराई

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… निजता का अधिकार : मोदी सरकार के प्रयासों पर फिरा पानी- कांग्रेस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें