डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर कथित तौर पर यौन दुष्कर्म मामले पर शुक्रवार को फैसले से पहले चंडीगढ़ और पंचकुला के आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी स्थिति की वजह से सन्नाटा पसरा हुआ है।

घर में दुबक कर बैठे लोग-

  • पंचकुला में गुरमीत राम रहीम के दो लाख से अधिक अनुयायी जुटे हुए हैं।
  • कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में केंद्रीय अर्धसैनिकबलों की मदद के लिए सेना बुलाई गई।
  • सेना के प्रयासों के बावजूद स्थान को खाली नहीं कर रहे हैं।
  • पंचकुला के एक स्थानीय निवासी ने बताया, ‘हम अपने घरों में दुबके हुए हैं, बाहर नहीं निकल रहे हैं।’
  • आगे बताया कि बीते तीन दिनों से हजारों की संख्या में डेरा के अनुयायी यहां इकट्ठा हैं।
  • स्थानीय निवासी ने कहा कि घर में दूध और अन्य जरूरी सामान की किल्लत है।
  • अन्य निवासी ने कहा, “अभी तक डेरा के अनुयायी शांत हैं। उनसे किसी तरह का खतरा नहीं है।
  • आगे कहा कि अगर अदालत का फैसला राम रहीम के खिलाफ आता है तो दंगे जैसी स्थिति की संभावनाएं हैं।
  • एक अन्य निवासी ने कहा, ‘ये लोग हमारे घरों के सामने जमा हो गए हैं, जिससे हमारी जिंदगी और संपत्ति को खतरा है।’
  • पुलिस ने एहतियात के तौर पर पंचकुला के कुछ आवासीय इमारतों के चारों ओर बाड़ बना दी है।
  • ताकि डेरा के अनुयायी वहां तक नहीं पहुंच सके।
  • गुरमीत राम रहीम सिंह पर उनकी एक पूर्व शिष्या द्वारा लगाए गए यौन दुष्कर्म के मामले पर दोपहर 2.30 बजे के आसपास फैसला आ सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें