लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात मुलायम सिंह यादव की समधन व अपर्णा की मां उप सचिव अंबी बिष्ट पर कार्रवाई तय हो गई है। निराला नगर में इ प्रूवमेंट ट्रस्ट के प्लॉट को फर्जी तरीके से पट्टा कराने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके मूल विभाग को पत्र भेज दिया गया है। नगर विकास विभाग सेवा की यह अधिकारी एलडीए में प्रतिनियुक्त पर कार्य रही हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर प्रमुख सचिव नगर विकास को विभागीय कार्रवाई किए जाने के लिए एलडीए उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह ने यह पत्र जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें : बिल्‍डर्स पर LDA हुआ सख्‍त, जारी किया नया फरमान

वीसी ने लिखा पत्र

  • दरअसल, उप सचिव अंबी बिष्ट ने वर्ष 2015 में अपने पति एएस बिष्ट के नाम पर एक भूखंड का पट्टा कर दिया था।
  • उन्होंने टीजी नार्थ चांदगंज योजना में भूखंड संख्या बी 114 का पट्टा किया था।
  • यह निराला नगर में ट्रस्ट की करीब 12,000 वर्ग फीट जमीन थी जिसकी कीमत अरबों में बतायी जा रही है।
  • वर्ष 2015 में उप सचिव ने तत्कालीन योजना सहायक रहीं थी।
  • वर्तमान में अनुभाग अधिकारी सीमा अग्रवाल व तत्कालीन अनुभाग अधिकारी देवेन्द्र लाल आर्या के जरिए फर्जी दस्तावेज हुए।

ये भी पढ़ें : LDA: जांच के बाद भी दोषियों का नहीं कर रहे खुलासा!

  • इसी के आधार पर फाइल बनाकर पूर्व में पट्टा का नवीनीकरण कराया गया।
  • इसके बाद उन्होंने पति एएस बिष्ट को वर्ष 1995 में प्राधिकरण द्वारा पट्टा करने के फर्जी दस्तावेज दाखिल किए।
  • इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री करा ली। मामला खुला तो बाद में डील निरस्त करा ली।
  • बीते साल ही इस मामले के सामने आने पर जांच शुरू हो गई थी।
  • संयुक्त सचिव महेंद्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट पर वीसी ने कार्रवाई की संस्तुति कर दी।
  • वहीं इस प्रकरण पर उस समय ट्रस्ट का काम देख रही योजना सहायक सीमा अग्रवाल व अनुभाग अधिकारी देवेंद्र लाल आर्या के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आरोप पत्र जारी किए जाएंगे।
  • इसके लिए ओएसडी राजेश शुक्ला को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

ये भी पढ़ें : LDA: पांच लाख के बदले साढ़े पांच करोड़ मुआवजे का प्रस्ताव!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें