केजीएमयू में अब तक जहां केवल मरीजों को ही निशुल्क खाना मिलता था वहीं अब तीमारदारों के लिए भी निशुल्क खाने की व्यवस्था की गयी है। गुरुवार को उद्घाटन के साथ ही केजीएमयू में सीता रसोई की शुरूआत हो गयी है। सीता रसोई की शुरुआत सेवा केंद्र की ओर से की गयी है। इस रसोई का प्रदेश के वित मंत्री राजेश अग्रवाल ने उद्घाटन किया था।

ये भी पढ़ें :KGMU: इस मरीज को सर्जरी से मिला नया जीवन

निशुल्क मिलेगा दोपहर का खाना

  • अभी तक केजीएमयू में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को खरीदकर खाना खाना पडता था।
  • इसमें जहां उनका पैसा खर्च होता था वहीं उन्हें अच्छा खाना भी उपलब्ध नहीं हो पाता था।
  • सीता रसोई की शुरूआत हो जाने से अब मरीजों के तीमारदारों को खाने की समस्या नहीं होगी।
  • आपको बता दें कि तीमारदारों को यह खाना दोपहर 12 से 2 बजे के बीच दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :KGMU के डॉक्टरों ने 10 घंटे की सर्जरी के बाद जोड़ा लड़की का हाथ

  • जिसके लिए किसी भी तीमारदार से कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा यह पूरी तरह से निशुल्क है।
  • खाने में दाल, चावल, रोटी व सब्जी, कढ़ी और पूरी के साथ ही मिठाई भी बांटी जाएगी।
  • साथ ही यहां पर तीमारदारों के रुकने की भी व्यवस्था की गयी है।
  • इसके लिए एक और रैन बसेरे का भी निर्माण कराया गया है।
  • साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मुख्या अतिथि ने सफाई का विषेश ध्यान रखने की अपील की।

ये भी पढ़ें :KGMU का करोड़ों का बिल बकाया, लेसा काटेगा ‘बिजली!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें