यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये। पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है। इस फैसले के आते ही डेरा प्रमुख के समर्थकों ने पंजाब-हरियाणा में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया है।

मीडिया पर हमला-

  • राम रहीम पर फैसला आते ही डेरा सच्चा सौदा समर्थकों बेकाबू हो गए है।
  • पंजाब-हरियाणा में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है।
  • इस दौरान कई रेलवे स्टेशनों और पेट्रोल पंप को आगे के हवाले कर दिया गया है।
  • ख़बरों के मुताबिक़ हरियाणा में तीन लोगों की मौत की खबर भी है।
  • इस दौरान कई मीडियाकर्मियों पर जान लेवा हमला किया जा रहा है।
  • अभी तक मिली ख़बरों के मुताबिक़ दो न्यूज़ चैनलों की ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया गया।
  • मीडियाकर्मियों की जान पर बन आई है।

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें