यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला समेत पंजाब-हरियाणा में हिंसा भड़की है। जिसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया है। सीएम खट्टर ने कहा कि लोग अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से बचें।

यह भी पढ़ें… HC का आदेश, राम रहीम की संपत्ति बेच कर हो नुकसान की भरपाई

सीएम खट्टर ने दिया बयान :

  • रेप केस के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दोषी करार दिये गये।
  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
  • अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।
  • इस फैसले के आते ही डेरा प्रमुख के समर्थकों ने पंजाब-हरियाणा में उपद्रव मचाना शुरू कर दिया है।
  • जगह-जगह भड़की हिंसा पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया है।
  • सीएम खट्टर ने कहा कि लोग अपराधी प्रवृत्ति के लोगों से बचें।
  • कहा कानून को हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… हाईकोर्ट के फैसले के बाद डेरा का बयान, हमारे साथ हुआ अन्याय

12 की गई जान, 70 से अधिक घायल :

  • राम रहीम पर फैसला आने के बाद भड़की हिंसा में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
  • पंजाब के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
  • मीडियाकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है।
  • पंचकूला में 100 से अधिक वाहन आग के हवाले कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें… HC का आदेश, राम रहीम की संपत्ति बेच कर हो नुकसान की भरपाई

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।
  • आज राम रहीम को रेप मामले में दोषी करार दिया गया, अदालत सजा पर फैसला 28 अगस्त को सुनाएगी।

यह भी पढ़ें… भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें