राम रहीम की गिरफ्तारी के वक्त IPS अधिकारी को थप्पड़ मारने वाले बाबा के सुरक्षा गार्ड पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि25 अगस्त को रेप के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद न्यायालय परिसर में डेरा प्रमुख के गार्ड ने अपनी हेकड़ी दिखाई। गार्ड ने रौब जमाते हुए आइजी रैंक के अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड की जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़ें… राजनीतिक फायदे के लिए जलने दिया शहर- HC

IG को राम रहीम के सिक्योरिटी गार्ड ने मारा था थप्पड़ :

  • IPS अधिकारी पर हाथ उठाने के मामले में राम रहीम के 6 सुरक्षागार्डों पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है।
  • बीते दिन फैसले में दोषी करार दिए जाने के बाद पुलिस राम रहीम को कोर्ट परिसर से बाहर लाकर अपनी गाड़ी में बैठाने लगी।
  • इसी दौरान बाबा की सिक्योरिटी उनको अपनी गाड़ी में बैठाने पर अड़ गई।
  • इस पर पुलिस ने कहा कि बाबा को दोषी करार किया जा चुका है, इसलिए आपके साथ नहीं जा सकते।
  • इतना सुनते ही गुस्साए राम रहीम के एक सिक्योरिटी गार्ड ने हरियाणा पुलिस के आइजी रैंक के एक अधिकारी को थप्पड़ मार दिया।
  • इसके बाद बाबा के 8-10 सिक्योरिटी गार्ड पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए।

यह भी पढ़ें… राम रहीम के साथ हो रहा आम कैदियों जैसा बर्ताव: डीजी जेल

पुलिस ने जमकर की सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई :

  • सिक्योरिटी गार्ड के आइजी को थप्पड़ मारने के बाद पुलिस ने जमकर उसकी धुनाई की।
  • इसके बाद पुलिस ने गार्ड को कोर्ट परिसर के एक कमरे में बंद कर दिया।
  • राम रहीम को पंचकूला से ले जाया नहीं गया तब इन सुरक्षा कर्मियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
  • इसके बाद पंचकूला पुलिस ने उन पर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें… हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हरियाणा सरकार- CM खट्टर

सीबीआई कोर्ट ने दिया फैसला :

  • पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने रेप मामले में बाबा राम रहीम दोषी करार दिया।
  • CBI कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने यह फैसला सुनाया।
  • 28 अगस्‍त को सजा पर फिर सुनवाई होगी।
  • खबरों के मुताबित 28 अगस्त की सुनवाई वीडियो क्रॉफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

यह भी पढ़ें… बाबा राम रहीम रेप केस में दोषी करार, माहौल में तनाव-LIVE

क्या है पूरा मामला :

  • साल 2002 में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम पर साध्वी के यौन शोषण के आरोप लगे।
  • इस मामले की जांच हाई कोर्ट ने सीबीआई को सौंप थी।
  • एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी के जरिए गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण सहित कई अन्य संगीन आरोप लगाए थे।
  • साध्वी ने आरोप लगाते हे एक पत्र मीडिया, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, पीएम के नाम जारी किया था।
  • इसके बाद हाई कोर्ट ने 24 सितंबर 2002 के इस मामले की जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया।
  • CBI ने जांच में आरोप सही पाए और डेरा प्रमुख के खिलाफ विशेष अदालत के सामने 31 जुलाई 2007 में आरोप पत्र दाखिल किया।
  • इस मामले में बाबा गुरमात राम रहीम को अदालत से जमानत मिल गई।
  • लेकिन लंबे अरसे से मामला पंचकूला की सीबीआई अदालत में चल रहा है।

यह भी पढ़ें… भारी तनाव के बीच हरियाणा के पूर्व सीएम ने की ये अपील

यौन शोषण के अलावा चल रहा हत्या का मामला :

  • बाबा राम पर यौन शोषण के अलावा दो मर्डर का भी केस चल रहा है।
  • पहला मामला सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या का है।
  • बाबा पर आरोप है कि छत्रपति द्वारा साध्वी बलात्कार मामले को अखबार में छापने पर 2002 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  • उनपर ये भी आरोप है कि उन्होंने डेरे के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की 10 जुलाई 2003 को हत्या करवा दी।
  • इन दोनों हत्याओं में डेरा सच्चा सौदा का नाम सामने आया था।

यह भी पढ़ें… HC ने हरियाणा सरकार से कहा, हथियार चलाने में भी न हो संकोच

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें