पटना में ‘बीजेपी भगाओ, देश बचाओ’ रैली में विपक्ष की एकजुटता दिखाई दी। इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हालाँकि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस रैली में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन फिर भी सोनिया गांधी ने रिकार्डेड संदेश बिहार की जनता को दिया वहीँ राहुल गांधी ने अपना संदेश ख़त के ज़रिये पहुंचाया।

राहुल ने संदेश भेजकर साधा बीजेपी पर निशाना-

  • राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि यह रैली उस समय हो रही है जब देश के बुनियादी ढांचे की नींव पर भीषण हमला हुआ है।
  • आगे कहा कि इस बुनियादी ढांचे पर बहुलतावादी लोकतंत्र की इमारत खड़ी है।
  • उन्होंने कहा, ‘धन और बाहुबल के विकृत गठजोड़ के दम पर सत्ताधारी दल आज उन राज्यों में विस्तार कर रहा जहां उसे जनता ने जनादेश नहीं दिया था।’
  • केंद्र पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा सरकार 2014 में किए गए वादों को भुल चुकी हैं।
  • उन्होंने कहा कि सरकार के करीबी लोगों को छोड़कर समाज का हर तबका सरकार की नीतियों का शिकार है।
  • उन्होंने रैली पर भरोसा जताया कि यह रैली सत्ताधारी दल और उनकी सरकार के नापाक इरादों को उजागर कर देगी।
  • इस संदेश में राहुल ने इस रैली में न शामिल होने का कारण भी बताया।
  • उन्होंने बताया कि नार्वे के एक आधिकारिक दौरे पर होने के कारण रैली भी शामिल नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: 

अब राष्ट्रीय स्तर पर बनेगा महागठबंधन : शरद यादव

नोटबंदी के नाम पर गरीबों को लूटा गया : जयंत चौधरी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें