राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक (Businessman commits suicide) व्यापारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने गुरुवार की रात लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
- यहां इलाज के दौरान व्यापारी की शनिवार देर रात को मौत हो गई।
- सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
- यह घटना उस समय हुई थी, जब उनकी पत्नी अपने बीमार पति की लम्बी आयु के लिए हरितालिका तीज का व्रत रखा था।
आधा घंटा सड़क पर तड़पते रहे घायल, डिप्टी सीएम ने पहुंचवाया अस्पताल
क्या है पूरा घटनाक्रम
- पुलिस के मुताबिक, वजीरगंज के पाण्डेयगंज पुलिस चौकी के पास रहने वाले राजेन्द्र केसरवानी का दाल का कारोबार है।
- परिवार में पत्नी, दो बेटे अभिनव व अखिल का परिवार है।
- परिवारीजनोंं के मुताबिक राजेन्द्र को काफी दिनों गाल ब्लाडर में कैंसर की बीमारी थी।
- जिसका इलाज पीजीआई मेंं चल रहा है।
- डॉक्टरों ने बीते शुक्रवार को उनके ऑपरेशन का दिन भी तय कर रखा था।
- शुक्रवार को पीजीआई मेंं भर्ती करने के लिए परिवारीजनों ने पूरी तैयारी कर चुके थे।
बीजेपी विधायक पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप, पत्र में हुआ खुलासा
- पत्नी के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखे थी।
- रात को बेटों और बहू को पूजन व दर्शन के लिए मंदिर भेज दिया।
- इसके बाद वह घर पर पूजा की तैयारी करने मे लग गयी।
- तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई।
- तो बालकनी में जाकर देखा तो राजेन्द्र फर्श पर लहूलुहान पड़े थे।
- तत्काल बेटों को (Businessman commits suicide) सूचना दी, आनन-फानन में बेटे पहुंचे।
- इसके बाद ट्रामा सेंटर मेंं भर्ती कराया गया।
तस्वीरें: बारिश के कहर से दीवार ढ़ही, तीन मासूम घायल
आपरेशन के सदमे से मारी गोली
- मृतक के बेटे अखिलेश ने बताया उनके पिता राजेन्द्र इंजेक्शन भी लगवाने से डरते थे।
- जब पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि आपरेशन करके गाल ब्लेडर निकाल पड़ेगा।
- तभी राजेन्द्र को बचाया जा सकता है।
- आपरेशन का नाम सुनकर राजेन्द्र केसरवानी को सदमा हो गया था और आपरेशन कराने से मना कर दिये थे।
- बड़ी मुश्किल में पत्नी व बेटे बहू के समझने के बाद राजेन्द्र आपरेशन कराने को तैयार हुए थे।
- लेकिन गुरुवार की रात घर बेटे और बहू को मंदिर भेज कर खुद को गोली मार ली।
अंसल के चेयरमैन सहित पांच पर छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज
क्या कहते हैं जिम्मेदार
- कार्यवाहक एसओ वजीरगंज जगदीश पान्डेय ने बताया कि व्यापारी कैंसर से पीड़ित थे।
- वह काफी दिनों से परेशान थे।
- रात को अकेले बॉलकनी मेंं जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से दाहिने कनपटी पर गोली मार ली।
- गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर मेंं भर्ती कराया गया था।
- डॉक्टरों ने शनिवार रात दो बजे केसरवानी को मृत घोषित कर दिये है।
- उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे (Businessman commits suicide) में लेकर मामले की जाँच की जा रही है।
लोहिया अस्पताल में महिला की लाश को नोचते रहे कुत्ते
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.