रेप केस मामले में दोषी करार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई की विशेष कोर्ट का फैसला आने के बाद सुरक्षा बलों ने पंजाब के बरनाला और पंचकूला में फ्लैग मार्च किया। बता दें रोहतक के सुनारिया जेल में विशेष अदालत ने राम रहीम को बलात्कार के दोष में 10 साल की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें… व्यर्थ नहीं गया पिता का बलिदान: अंशुल छत्रपति

सेना ने किया फ्लैग मार्च :

  • सीबीआई की विशेष कोर्ट का फैसला आने के बाद सेना ने पंचकूला में फ्लैग मार्च किया।
  • वहीं पंजाब में भी सुरक्षा बलों ने राम रहीम पर फैसला आने के बाद पंजाब के बरनाला में फ्लैग मार्च किया।

यह भी पढ़ें… गुरमीत राम रहीम: कैदी नंबर 1997

बरनाला के एसपी ने दिया बयान :

  • राम रहीम पर फैसला आने के बाद बरनाला के एसपी ने बयान दिया है।
  • उन्होंने कहा कि राम रहीम पर फैसला आने के बाद माहौल शांत है।
  • कहा सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, कोई अप्रिय घटना नही होगी।

यह भी पढ़ें… कोर्ट में जमीन पर बैठकर आंसू बहा रहा राम रहीम

‘हालात पूरी तरह सामान्य’ :

  • आईजी सिरसा एएस ढिल्लों ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आज हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है।
  • आगे कहा कि हालात पूरी तरह सामान्य हैं।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चौकन्ना हैं।
  • बता दें कि आज राम रहीम को रेप केस में 10 साल की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें… डेरा के गुंडों का उपद्रव शुरू, सिरसा में दो गाड़ियां आग के हवाले

अमरिंदर सिंह ने की शांति बनाये रखने की अपील :

  • पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह पंजाब में कानून व्यवस्था पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
  • आगे बताया कि रक्षा मंत्री अरुण जेटली से बात भी की है और तत्काल सेना की मदद मुहैया कराए जाने को लेकर आभार भी व्यक्त किया।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को अदालत का फैसला स्वीकार करना होगा और शांति बहाल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें… बलात्कार मामले में दोषी राम रहीम को जज ने सुनाई सजा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें