उत्तर प्रदेश के मथुरा के जवाहर बाग में हुए कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव के फाइनेंसर राकेश बाबू को बदायूं से गिरफ्तार कर लिए गया है।

पूछताछ में मिले अहम सुराग:

  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित फाइनेंसर राकेश बाबू गुप्ता को कल बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
  • राकेश बाबू गुप्ता को हाल ही में हुए मथुरा कांड के सरगना रामवृक्ष यादव का कथित फाइनेंसर बताया जा रहा है।
  • राकेश गुप्ता से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
  • पूछताछ में एक अन्य व्यक्ति वीरेश यादव का भी नाम सामने आया है। वीरेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीम आज बदायूं रवाना हो गयी।
  • कथित वीरेश यादव को सुभाष सेना का सुरक्षा अधिकारी बताया जाता है।
  • इतना ही नहीं वीरेश यादव को ही मथुरा कांड का मुख्य आरोपी भी माना जा रहा है।

राकेश गुप्ता को मिला हुआ था सत्तापक्ष का संरक्षण:

  • बदायूं के राकेश गुप्ता पर आरोप है कि मथुरा मामले में वो सीधे तौर पर रामवृक्ष यादव से जुड़ा हुआ था।
  • उस पर रामवृक्ष यादव को हथियार, अनाज और पैसों की सप्लाई का आरोप भी है।
  • इसके अलावा राकेश को सत्तापक्ष के कई नेताओं का संरक्षण प्राप्त था, जिस कारण आज तक उसकी कमेटी की कभी जांच नहीं हो पाई है।
  • हालाँकि, जवाहर बाग कांड में नाम आने पर राकेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है।
  • पूछताछ में उसने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि, उसने रामवृक्ष यादव को आखिरी बार जवाहर बाग में जलते देखा था और वो 3 जून से बदायूं में ही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें