राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बदली छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह मौसम साफ है तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। राज्य में आर्द्रता बढ़ने के कारण आगामी दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें… भारी बारिश और जलभराव से थमी मुंबई, हाई-टाइड की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में सुबह से छाई बदली :

  • भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • कहा दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
  • सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  • पिछले 24 घंटों में राजधानी में 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें… लखनऊ में बारिश का कहर: तैर रही है पानी में ‘बस’!

बिहार में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना :

  • पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, गुरुवार से दो-तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा आद्र्रता बढ़ने से बारिश की संभावना है।
  • राज्य के तराई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
  • पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार-
  • गया का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस,
  • पूर्णिया का 27.3 डिग्री तथा भागलपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
  • बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया और भागलपुर का 35.5 डिग्री और गया का 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें… कई जिलों में मूसलाधार बारिश, सड़कें बनीं दरिया

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें