यूपी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह आये दिन संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद जिले का है यहां बदमाशों ने भाजपा नेताओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने में भाजपा नेता गजेंद्र भाटी उर्फ गज्जी (gajendra bhati) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

घर के बाहर दो बहनों से छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद!

एक भाजपा नेता गोली लगने से घायल

  • जानकारी के मुताबिक, खोड़ा थाना क्षेत्र के पुस्ता रोड पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा के मकनपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान एवं हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता गजेन्द्र भाटी उर्फ़ गज्जी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
  • इस दौरान गज्जी को चार गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो है।
  • जबकि बलवीर को दो गोलियां लगी हैं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस बार ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां डॉक्टरों ने गज्जी को मृत घोषित कर दिया जबकि बलवीर को हालत गंभीर होने के बाद नोएडा के मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया गया।
  • यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यूपी पुलिस ने 35 दिन में किये 8 एनकाउंटर, 50 से अधिक अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
  • दिनदहाड़े गोली मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
  • बताया जा रहा है गजेंद्र भाटी खोड़ा नगर पालिका के चैयरमेन के चुनाव मे जोर शोर से लगा था।
  • हालांकि पुलिस इसे चुनावी रंजिश मान रही है।
  • इस घटना की अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
  • इस वारदात से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बदमाश महेश राय से UP बिहार STF कर रही पूछताछ

 

https://youtu.be/hMPivAhiv1U

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें