प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार पर आरजेडी मुखिया लालू यादव ने जमकर हमला किया है। लालू ने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा मोदी ने नीतीश कुमार को ठेंगा दिखा दिया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री की शपथ लिए बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे को दागी नेता बताया। बता दें जुलाई में नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़कर एनडीए के खेमे में शामिल होकर सूबे में नई सरकार बनाई।

यह भी पढ़ें… सुरेश प्रभु ने छोड़ा रेल मंत्री का पद

पीएम मोदी ने नीतीश को ठेंगा दिखा दिया :

  • कैबिनेट विस्तार को लेकर आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया।
  • कहा
  • शातिर पार्टी है भाजपा, भाजपा का नेतृत्व समझ गया कि ये आदमी (नीतीश कुमार) सचमुच में पलटूराम हैं, कभी भी पलटी मार सकता है यहां से भी।
  • इसलिए मोदी सरकार ने नीतीश कुमार को ठेंगा दिखा दिया।
  • इसके साथ ही लालू ने नीतीश कुमार को बंदर कहा।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी के कैबिनेट में ‘इन’ मंत्रियों को मिला प्रमोशन

कैबिनेट विस्तार पर किया हमला :

  • पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार पर आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव ने जमकर हमला किया।
  • लालू यादव ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की शपथ लिए बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे को दागी नेता हैं।
  • कहा, राज्यमंत्री की शपथ लिए बिहार के आरा से बीजेपी सांसद आर के सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें… बिहार में बहार, फिर आई नीतीश की सरकार!

मोदी कैबिनेट में इन लोगों ने ली शपथ :

  • बिहार से राज्यसभा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • पीयूष गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • निर्मला सीतारमण ने ली मंत्री पद की शपथ।
  • मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पथ की शपथ ली।
  • उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • कर्नाटक से सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • बिहार के आरा से बीजेपी सांसद आर के सिंह ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • पूर्व IFS हरदीप सिंह पुरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • उत्तर प्रदेश के बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह राज्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • पूर्व IAS अफसर एल्फोंस कन्नथनम ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें… कैबिनेट विस्तार: शपथ ग्रहण समारोह से शिवसेना ने बनाई दूरी

2019 लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर हुआ विस्तार :

  • ये कैबिनेट विस्तार 2019 चुनावों को देखते हुए किया जा रहा है।
  • वहीँ यूपी से 2 लोगों को इसमें जगह दी गई है।
  • महेंद्र नाथ पाण्डेय, कलराज मिश्र और संजीव बालियान ने इस्तीफा दे दिया है।
  • वहीं मध्यप्रदेश और कर्णाटक में आगामी चुनाव को देखते हुए भी वहां से एक-एक सांसदों को कैबिनेट में जगह दी गई।
  • कुल मिलकर ये अब तक का सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ है।

यह भी पढ़ें… कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी का 4P फॉर्मूला

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें