इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स की नीलामी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल ने कर दी है। स्टार इंडिया ने इस नीलामी में बाजी मारते हुए अगले पांच साल तक के लिए प्रसारण का अधिकार खरीद लिया है। स्टार इंडिया को अगले पांच सालों के लिए भारत में टीवी और डिजिटल तथा बाकी दुनिया के लिए भी टीवी और डिजिटल के अधिकार मिले।

यह भी पढ़ें… थिरिमाने आउट, मैथ्यूज के कंधों पर श्रीलंका का दारोमदार

5 साल का हुआ करार :

  • स्टार इंडिया ने अगले 5 साल के लिये आईपीएल के मीडिया राइट्स अपने नाम किये।
  • आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए स्टार ने सहसे अधिक 16347.50 रुपये की बोली लगाई थी।
  • इसी के तहत अब से IPL का प्रसारण अब से स्टार इंडिया करेगा।

ipl media rights

यह भी पढ़ें…  थिरिमाने आउट, मैथ्यूज के कंधों पर श्रीलंका का दारोमदार

सोनी को स्टार इंडिया ने छोड़ा पीछे :

  • अगले 5 साल के लिए स्टार इंडिया को 16347.5 करोड़ रुपए में मिले IPL के भारतीय टीवी ब्रॉडकास्टिंग के मीडिया राइट्स।
  • 2009 में सोनी चैनल ने आईपीएल के प्रसारण अधिकारों को 1.63 अरब डॉलर में नौ साल के लिए वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप से खरीदा था।
  • लेकिन आज हुए करार के बाद स्टार इंडिया ने सोनी को पीछे छोड़ दिया है।
  • स्टार इंडिया के पास आईपीएल के प्रसारण अधिकार 2018 से 2022 तक रहेगा।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड स्पोर्ट्स ग्रुप ने बीसीसीआई से 10 साल के लिए आईपीएल के प्रसारण अधिकार हासिलए किए थे।

यह भी पढ़ें…  भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को दिए शुरुआती झटके

अनुमान से ज्यादा लगी बोली :

  • खबरों के अनुसार इस बार बोर्ड को नीलामी से करीब 15 हजार करोड़ कमाने का अनुमान था।
  • मगर नीलामी की बोली अनुमान से ज्यादा लगी है।
  • आईपीएल शुरू होने के बाद ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए यह दूसरी बार बोली लगी है।

यह भी पढ़ें… इतिहास रचने को तैयार धोनी, विराट ने भी कासी कमर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें