फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबाल टूर्नामेंट का अधिकारिक गीत आखिरकार लांच हो गया। इस गीत को स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स द्वारा लांच किया गया।

यह भी पढ़ें: कोलकाता में होगा 2017 फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल का आयोजन!

अभिषेक बच्चन और सचिन तेंदुलकर भी आये नज़र-

https://youtu.be/_xC-hl2n2Z0

  • अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गीत ‘कर के दिखला दे गोल’ के बोल लिखे हैं।
  • प्रीतम ने इसका संगीत दिया है।
  • इस गाने को सुनीधी चौहान, नीति मोहन, बाबुल सुप्रियो, शान, पापोन, मीका ने अपनी आवाज दी है
  • गाने में अभिषेक बच्चन ने रैप किया है।
  • इस गीत के जरिए दिखाया गया है कि किस प्रकार भारत अंडर-17 विश्व कप के आयोजन का इंतजार कर रहा है।
  • इसमें बाइचुंग भूटिया, महिला फुटबाल खिलाड़ी बाला देवी, गायक शान और पापोन नज़र आ रहे है।
  • इस गाने में क्रिकेट के भगवान कहे जा रहे सचिन तेंदुलकर को भी देखा जा रहा है।
  • इसमें भारत की जीवंतता और विशिष्टता को दर्शाया गया है।
  • भारत में पहली बार फीफा टूर्नामेंट अंडर-17 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है।
  • फीफा टूर्नामेंट छह से 28 अक्टूबर तक छह जगहों पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत ने चल रही अंडर 17 विश्व कप की तैयारियों से फीफा संतुष्ट!

यह भी पढ़ें: भव्य होगा फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें