मुंबई बम धमाकों के आरोप में दोषी करार अबू सलेम समेत पांच को विशेष टाडा कोर्ट गुरुवार को 24 साल बाद सजा सुनाएगी। बता दें कि 12 मार्च 1993 को हुए 12 सिलसिलेवर बम धमाके से पूरी मुंबई दहल गई थी। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। बता दें कि आज आने वाले फैसले में  मुख्य आरोपी अबू सलेम को फांसी की सजा नही होगी। पुर्तगाल ने इसी शर्त पर प्रत्यापर्ण किया था।

यह भी पढ़ें… 1993 मुंबई बम धमाका: अबू सलेम समेत 6 दोषी करार, 1 आरोपी बरी!

24 साल बाद आयेगा फैसला :

  • 1993 ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम और 4 अन्य दोषियों को मुंबई की विशेष टाडा अदालत लाया गया।
  • मुंबई सीबीआई कोर्ट अबु सलेम को बम ब्लास्ट केस में सजा सुनाएगी।
  • ब्लास्ट में मारे गये लोगों के परिजन अबू सलेम पर फैसले का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
  • मुंबई ब्लास्ट के 24 साल बाद आज मुख्य आरोपी सहित अन्य पर सजा का फैसला आयेगा।
  • बता दें कि अबू सलेम 12 साल से जेल में है।

यह भी पढ़ें… दिल्ली : शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार, अबू सालेम से जुड़े होने की आशंका!

क्या है पूरा मामला :

  • 24 साल पहले 12 मार्च 1993 को हुए 12 सिलसिलेवर बम धमाके से पूरी मुंबई दहल गई थी।
  • इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
  • एक अनुमान के मुताबिक धमाकों में 27 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हुई थी।
  • इस मामले में जांच एजेंसी की तरफ से 129 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।
  • 1993 मुंबई सीरियल बम धमाके केस में टाडा अदालत ने 16 जून को अबू सलेम को मुख्य साजिशकर्ता माना और दोषी करार किया।
  • आज इसी मामले में कोर्ट फैसला सुनाएगी।

यह भी पढ़ें… 1993 मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार मुस्तफा डोसा की हुई मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें