केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह केंद्र सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिलने के बाद पहली बार पटना पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता अब समाप्त हो गई है और अब कांग्रेस की किसी बात पर लोग विश्वास नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें… बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव ट्विटर पर भिड़े

कांग्रेस पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह :

  • गुरुवार के पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
  • कहा अब लोग कांग्रेस की किसी बात पर विश्वास नहीं करते हैं।
  • कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है, अब कांग्रेस आईसीयू में है।

यह भी पढ़ें… कैबिनेट में हुए फेरबदल पर अखिलेश ने कसा मोदी पर तंज

लालू यादव पर साधा निशाना :

  • बिहार के नवादा से सांसद सिंह ने लालू प्रसाद द्वारा सृजन घोटाले में भाजपा नेताओं के शामिल होने के आरोप पर जवाब दिया।
  • कहा, उनके (लालू) पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।
  • लालू प्रसाद पहले उन आरोपों का जवाब दें जो उन पर लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… पुतला फूंकने से पहले ही सपाईयों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सांसद के समर्थक और CISF जवान भिड़े :

  • केंद्रीय मंत्री के पटना हवाईअड्डा पहुंचने पर गिरिराज सिंह के समर्थक और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान भिड़ गए।
  • जिस कारण हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
  • पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए समर्थक हवाईअड्डे पहुंचे।
  • उनकी किसी बात को लेकर सीआईएसएफ जवान से बहस हो गई।
  • समर्थकों और सीआईएसएफ के जवानों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
  • इसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।

यह भी पढ़ें… 1993 ब्लास्ट : अबू सलेम को उम्रकैद, मर्चेंट और फिरोज को फांसी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें