मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नर्मदा नदी में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की रात यहां मूर्ति विसर्जन के बाद स्नान कर रहे चार युवक डूब गए। इनके शव गुरुवार को बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें… वीडियो: मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत

मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे चार युवक :

  • उदयपुरा थाने के प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने इस संबंध में जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि बीती रात चार युवक गणेश प्रतिमा का नर्मदा नदी में विसर्जन करने के बाद स्नान कर रहे थे।
  • तभी एक युवक का पैर फिसला और उसे बचाने की कोशिश में उसके तीन और साथी एक के बाद एक डूबते गए।

यह भी पढ़ें… मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से 9 की मौत

देर रात शुरु हुआ युवकों को खोजने का अभियान :

  • परिहार के मुताबिक देर रात से ही चारों के खोजने के अभियान चला।
  • गुरुवार की सुबह मोटर बोट की मदद से अभियान में पहले तीन और बाद में एक युवक का शव मिल गया।
  • पुलिस के मुताबिक, इस हादसे का शिकार हुए चारों युवक सिलवानी थाना क्षेत्र के रोसरा गांव के निवासी हैं।
  • सभी के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें… मूर्ति विसर्जन करने गए 5 युवक गोमती नदी में डूबे, मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें