कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के नांदेड़ किसानों के बीच पहुंचे और कहा कि आज देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।

किसानों के बीच पहुंचे राहुल-

  • राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में कहा कि तीन साल से किसानों पर आक्रमण हो रहा है।
  • उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन साल में महाराष्ट्र में नौ हज़ार किसानों ने आत्महत्या की है।’
  • राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान को जितनी ज़रूरत उद्योगपतियों की है, उतनी ही किसानों की है।
  • आगे उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जैसा बर्ताव आप उद्योगपतियों के साथ करते हैं।वैसा किसानों के साथ भी करिए।
  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी साथ में बने रहने के लिए समाज को बांटने में लगे हुए हैं।
  • गांधी ने कहा, नहीं पता मोदी गरीब श्रमिकों, किसानों और घरेलू महिलाओं की नकदी के पीछे क्यों पड़े हुए हैं।
  • इसके अलावा राहुल गांधी ने जीडीपी के आंकड़ों में गिरावट के लिए केंद्र सर्कार को जिम्मेदार ठहराया।
  • राहुल गांधी ने कहा, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा इसके लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कर्जमाफी के आंदोलन से लेकर अब तक कई किसानों ने की खुदखुशी

यह भी पढ़ें: कर्जमाफी: नियमों के फेर में फंसे लाखों किसान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें