श्रीनगर में अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर शहर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। ये प्रदर्शन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जम्मू-कश्मीर यात्रा के खिलाफ आहूत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के युवा क्यों बनना चाह रहे आतंकी?  

आहूत विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर प्रतिबंध-

  • राजनाथ सिंह रविवार को अनंतनाग जिले के खानबल में पुलिसकर्मियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के जवानों को संबोधित कर सकते हैं।
  • पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के जिला मजिस्ट्रेट ने मैसूमा, सफा कदल, एम.आर.गंज, नौहट्टा, खानयार और रैनवाड़ी में प्रतिबंध लगाए हैं।
  • वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी और मीरवाइज उमर फारुख को नजरबंद रखा गया है।
  • जबकि मुहम्मद यासीन मलिक को श्रीनगर की सेंट्रल जेल में रखा गया है।
  • उत्तरी कश्मीर के बारामूला और जम्मू के बनिहाल के बीच रेल सेवाएं बंद हैं।
  • क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
  • राजनाथ सिंह के अनंतनाग जिले के दौरे से एक दिन पहले आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
  • जबकि दो अन्य घायल हो गए।
  • शोपियां जिले के बारबुग गांव में सेना के वाहन पर हमले के बाद शनिवार रात को सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।
  • जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, ग्रेनेड बरामद!

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार यूपी का आतंकी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें