मध्य प्रदेश के सागर जिले में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के स्वागत समारोह में उस वक्त हल्ला मच गया, जब एक विधायक की जेब कट गई। दरअसल समारोह में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक शैलेंद्र जैन जेबकतरे का शिकार हो गए। जेबकतरे ने उनका बटुआ (वॉलेट) मार लिया, जिसमें 15 हजार रुपये के अलावा जरूरी कागजात थे।

यह भी पढ़ें… अंतिम चरण में चल रही डेरा की तलाशी, हर काेने में छिपे हैं राज

स्वागत कार्यक्रम में गये विधायक की कटी जेब :

  • भाजपा के नगर विधायक शैलेंद्र जैन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के स्वागत समारोह में जेबकतरे का शिकार हो गए।
  • जेबकतरे ने उनका बटुआ (वॉलेट) मार लिया, जिसमें 15 हजार रुपये के अलावा जरूरी कागजात थे।
  • इसमामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जेबकतरे की तलाश शुरू कर दी है।
  • पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्यमंत्री वीरेंद्र कुमार के स्वागत में उनके गृह जिले सागर में शनिवार को रैली निकाली गई और स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
  • इस रैली में विधायक शैलेंद्र जैन भी शामिल थे, इसी दौरान किसी ने उनका बटुआ ही उड़ा लिया।

यह भी पढ़ें… केंद्र और राज्य के बीच अच्छे संबंध चाहती है मोदी सरकार : अल्फोंस

बटुए में थे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज :

  • विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि बटुआ में 15 हजार रुपये थे।
  • इसके अलावा विधानसभा का परिचय-पत्र, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।
  • उनकी जेबकतरे से अपील है कि वह रकम रख ले और कागजात किसी माध्यम से उन तक पहुंचा दे तो बेहतर होगा।
  • उधर कोतवाली थाने में विधायक ने शिकायत की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
  • नगर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा ने रविवार को बताया कि विधायक शैलेंद्र जैन ने जेब कटने की शिकायत की है। बटुआ गायब हुआ है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें… नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह है नीतीश कुमार : तेजस्वी यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें