[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिन कुशीनगर के एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने किसान शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी। कुशीनगर से लौटते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय (akhilesh yadav reached) पर पदाधिकारियों की बैठक बुला ली है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

राज्य सम्मलेन की करेंगे समीक्षा :

  • समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 47 सीटें मिली थी।
  • इसके बाद से ही सपा लगातार विपक्ष की भूमिका में आकर सरकार पर आक्रामक बनी हुई है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके है कि उनकी नजर अब संसद में सपा की सीटें बढ़ाने पर है।
  • इसी कारण अखिलेश लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जाकर अपने संगठन को धार देने में जुटे हुए हैं।
  • बीते दिन कुशीनगर में अखिलेश यादव त्रिवेणी चीनी मिल पर बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
  • फिर आयोजित जनसभा में सपा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी जनता को संबोधित कर रहे थे।
  • बोलते हुए चौधरी ने सीएम योगी और पीएम मोदी पर बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा था कि देश और प्रदेश की सत्ता बिना संतान वाले संभाल रहे हैं।
  • सपा नेता ने कहा था कि ऐसे लोगो का मुँह देखना भी अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें, इस कद्दावर नेता ने अखिलेश से मांग लिया इस्तीफा!

  • सीएम योगी और पीएम मोदी पर कटाक्ष कसते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया।
  • उन्होंने कहा कि एक की पत्नी नहीं, दूसरे ने पत्नी को छोड़ दिया है, अब जनता ही बताये।
  • रामगोविंद के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर पहुँच कर जनता को संबोधित किया।
  • उन्होंने कहा कि सरकार चली गयी मगर काम करने की समाजवादियों की ललक नहीं गयी है।
  • साथ ही कहा कि मेट्रो को झंडी दिखाई तो मेट्रो ही बंद हो गयी।
  • कुशीनगर से लौटते कर अखिलेश यादव ने आज समीक्षा बैठक बुलाई है।
  • इस बैठक में अखिलेश यादव राज्य सम्मलेन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
  • इस बैठक के लिए पदाधिकारियों, विधायकों का पहुंचना शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें, अखिलेश के इस मास्टर प्लान से योगी को लगेगा बड़ा झटका

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें