यूपी के महोबा जिले में एक नाबालिग (mahoba: minor schoolgirl) छात्रा ने भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष पर जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि भाजपा नेता ने तीन माह तक उसका शारीरिक शोषण किया।

राष्ट्रपति के आगमन से पहले बम मिलने से हड़कंप

  • इस दौरान आरोपी ने उसे डरा धमकाकर अश्लील एमएमएस भी बना लिया।
  • आरोप है कि भाजपा नेता एमएमएस सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर आये दिन उसके साथ बलात्कार करता था।
  • पीड़िता जब प्रताड़ना से काफी परेशान हो गई तो उसके सब्र का बांध टूट गया।
  • इसके बाद उसने आपबीती अपनी मां को बताई।

अब मेरठ में दसवीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

  • यह सुनकर छात्रा की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।
  • पीड़िता की मां बेटी को लेकर पुलिस कप्तान के पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
  • इसके बाद कप्तान ने थानेदार को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
  • पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ अपहरण के बाद बलात्कार करने और पॉक्सो (mahoba: minor schoolgirl) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GCRG ने सरकारी जमीन पर भी किया कब्जा

पांच माह की गर्भवती हो गई किशोरी

  • बुंदेलखंड के महोबा में सत्ता के दरिंदे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे शासन ही नही मानवता भी शर्मसार हो जाये।
  • समाज में भगवा भेष में छिपे इस दरिंदे ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म कर की बारदात को अंजाम दिया।
  • भगवा मयी दरिंदे की यह करतूत यहीं नहीं थमी बल्कि उसने छात्रा का एमएमएस बनाकर शारीरिक शोषण का खाका तैयार कर डाला।
  • 13 वर्ष की उम्र में 5 माह का गर्भ लिए परेशान छात्रा ने पुलिस अधीक्षक महोबा से न्याय की गुहार लगाई है।

नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड ने की फायरिंग, गोली लगने से दो बच्चों की मौत एक घायल

  • दरअसल मामला महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के जीजीआईसी इंटर कालेज का है।
  • यहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक नाबालिक किशोरी अपनी ही सीनियर छात्रा के साथ गांव आती जाती थी।
  • तभी सीनियर छात्रा अपने एडमिशन के बहाने अपने साथी हेमराजा के साथ मुख्यालय ले आयी। यहां आरोपी भाजपा का नगर उपाध्यक्ष हमराजा ने नाबालिग लड़की को कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर डाला।
  • इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी एक सहयोगी सीनियर छात्रा के साथ मिलकर किशोरी का अश्लील एमएमएस बना डाला।
  • किशोरी का हमेशा के लिये शारीरिक शोषण करने के लिए और पुलिस से शिकायत न करने के लिए एमएमएस का भय दिखाना शुरू कर दिया।
  • साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 5 महीने तक दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया।

प्रेमी ने प्यार में दी ऐसी सजा कि सुनकर कांप जायेगी रूह

  • नाबालिग छात्रा ने मां के साथ आकर नगर के एक युवक पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाया।
  • पीड़िता का आरोप है कि चरखारी नगर से लाकर महोबा मुख्यालय के होटल में आरोपी हेमराजा बुंदेला ने जबरन दुष्कर्म किया गया।
  • इस घटना के बाद पीड़ित नाबालिक छात्रा पांच माह की गर्भवती हो गयी है।
  • नाबालिग 13 बर्षीय किशोरी की शिकायत के आधार पर आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए है।
  • साथ ही नाबालिग किशोरी की निशानदेही पर पुलिस ने सीनियर छात्रा सहित देह व्यापार से जुड़ी एक महिला सहित दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
  • वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत (mahoba: minor schoolgirl) मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने CCTV से बच्चा चुराने वाली चोरनी को पकड़ा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें