जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन के कारण कश्मीर घाटी के लिए जाने वाला सामरिक रूप से महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गया है। भूस्खलन राजमार्ग के रामसू सेक्टर में हुआ।

यह भी पढ़ें… भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

शुरु हुआ मलबा हटाने का काम :

  • मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण घाटी के लिए जाने वाला सामरिक रूप से महत्वपूर्ण मार्ग बंद हो गया है।
  • पुलिस के अनुसार, मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
  • मंगलवार शाम तक राजमार्ग पर आवागमन बहाल होने की उम्मीद है।
  • करीब 300 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सों के बीच एकमात्र प्रमुख सड़क संपर्क मार्ग है।
  • पर्यटक, स्थानीय लोग, सेना और अर्धसैनिक बलों का काफिला नियमित तौर पर इस राजमार्ग का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें… अमरनाथ बस हादसे में मरने वालों में यूपी के 3 श्रद्धालु भी शामिल!

12 सितंबर को हुआ जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन :

  • बीते 12 सितंबर को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ था।
  • जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले हुए कई भूस्खलनों की वजह से जम्मू एवं श्रीनगर राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया।
  • उधमपुर करीब 15 किमी दूर बड़ी नाला के पास यह भूस्खल हुआ।
  • भूस्खल होने से बंसा पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
  • इस भूस्खलन के कारण राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

यह भी पढ़ें… भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें