[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध एक बार फिर से उठता हुआ दिखाई दे रहा है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है। इस बीच 23 सितंबर को होने वाले सपा के राज्य सम्मेलन के पहले सपा के दिग्गज नेता ने अखिलेश (akhilesh) को चिठ्ठी लिखकर गुजारिश की है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

सपा नेता ने लिखी चिट्ठी :

  • समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन 23 सितंबर को लखनऊ में होने जा रहा है।
  • इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है।
  • साथ ही सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में होने जा रहा है।
  • इस अधिवेशन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 5 साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया जायेगा।
  • मगर सपा के राज्य सम्मेलन के पहले ही पार्टी में हलचल काफी तेज हो गयी है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को नामांकन से संपन्न कराने के लिए सपा नेता ने चिट्ठी लिखी है।

ये भी पढ़ें, गड्ढामुक्त: नपेंगे 10 जिलों के 73 PWD अधिकारी!

  • इसरार उल्ला सिद्दकी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश को चिठ्ठी लिखकर चुनाव कराने को कहा है।
  • ये सपा नेता इसरार उल्ला सिद्दकी सपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।
  • उन्होंने लिखा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
  • साथ ही उन्होंने लिखा कि संगठन में होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में भाग लेना चाहता हूँ।
  • इसरार उल्ला सिद्दकी यूपी सरकार की समान पारिश्रमिक सलाहकार समिति के सदस्य हैं।
  • अब देखना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके सुझाव पर कयता फैसला लेते हैं।

ये भी पढ़ें, इलाहाबाद HC को आज मिलेंगे 19 नए एडिशनल जज

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें