[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी में चल रहा गृहयुद्ध अब अपने चरम पर पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। आज लखनऊ में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस (mulayam singh press conference) बुलाई थी जिसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने किया ट्वीट :

  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज लोहिया ट्रस्ट पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी।
  • सपा के गृहयुद्ध के बीच मुलायम की ये प्रेस कांफ्रेंस अपने आप में काफी ख़ास बताई जा रही थी।
  • बीते दिनों हुए सपा के राज्य सम्मेलन में मुलायम-शिवपाल की अनदेखी की गयी थी।
  • मगर मंच पर लगे पोस्टरों में अखिलेश के साथ मुलायम सिंह यादव नजर आये थे।
  • 25 सितंबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी।
  • इस कांफ्रेंस में उनके साथ सपा के कई दिग्गज नेता पहुँचे हुए थे।
  • सपा एमएलसी आशु मलिक, मधुकर जेटली, भगवती सिंह सहित कई नेता पहुँचे थे।
  • प्रेस कांफ्रेंस में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला।

ये भी पढ़ें, जो वादा नही पूरा कर सकता वो कभी सफलता नही पा सकता- मुलायम

  • उन्होंने कहा कि नोटबंदी से जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है।
  • मुलायम ने कहा कि देश बचाने के लिए विपक्ष एक होना चाहिये।
  • सपा संरक्षक ने कहा कि पुत्र हैं तो अखिलेश को आशीर्वाद है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश के निर्णयों से सहमत नहीं हूँ।
  • मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हम कोई नयी पार्टी बनाने नहीं जा रहे हैं।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह की प्रेस कांफ्रेंस खत्म होते ही अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।
  • अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि नेताजी जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये ट्वीट मुलायम के पार्टी न बनाने के फैसले के बाद किया।

ये भी पढ़ें, मुलायम का बयान, अखिलेश के निर्णय से सहमत नहीं

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें