उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार 25 सितम्बर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट पहुँचे थे। जहाँ उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं किया साथ ही किसी कारणवश उन्होंने शिवपाल के इटावा में होने का भी झूठ बोला, जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा है कि, शिवपाल सिंह यादव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस(shivpal singh press conference) की घोषणा कर दी है।

2 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं शिवपाल सिंह यादव(shivpal singh press conference):

  • सोमवार को सुबह 11 बजे से मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था।
  • जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव भी अपनी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, मुलायम की प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह का झूठ जिक्र किया गया था।
  • जब शिवपाल कहाँ है के सवाल पर मुलायम ने कहा कि, वे इटावा में हैं किसी काम से।
  • जबकि प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव राजधानी लखनऊ में ही मौजूद थे।
  • वहीँ ऐसा भी कहा जा रहा है कि, मुलायम सिंह यादव को नई पार्टी का ऐलान करना था।
  • लेकिन आखिरी वक़्त में मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव को धोखा दे दिया।
  • जिसके बाद दोपहर 2 बजे शिवपाल सिंह यादव प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं शिवपाल सिंह यादव(shivpal singh press conference):

  • मुलायम सिंह के हाथों धोखा मिलने के बाद शिवपाल सिंह अपनी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
  • प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह यादव अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अखिलेश-मुलायम ने सुलह के दिए संकेत, शिवपाल रह गए पीछे

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें