उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह 30 सितंबर 2017 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी विदाई के लिए पुलिस लाईन में रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। विदाई सम्मान समारोह और रैतिक परेड का आयोजन सुबह 8 बजे किया गया। बता दें कि डीजीपी सुलखान सिंह के तीन महीने के सेवा विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा। मगर इस सेवा विस्तार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार मंजूरी नहीं दी। इसके चलते तीन महीने सेवा विस्तार की आस लगाए बैठे डीजीपी के हाथ मायूसी लगी। (Sulkhan Singh salute)

समाजसेवी राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव उर्फ़ भइया जी का निधन

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

डीजीपी के हाथ लगी मायूसी

  • बता दें की डीजीपी सुलखान सिंह के तीन महीने के सेवा विस्तार के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा था।
  • लेकिन इस सेवा विस्तार के प्रस्ताव को केंद्र सरकार मंजूरी नहीं मिली।
  • इसके चलते डीजीपी का कार्यकाल तीन महीने के लिए नहीं बढ़ा। (Sulkhan Singh salute)
  • एक्टेंशन की आस लगाये बैठे डीजपी के हाथ मायूसी लगेगी और वह कल रिटायर जायेंगे।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

परंरागत रूप से विदाई दी गई विदाई

  • डीजीपी सेवा विस्तार ना मिलने से शनिवार को रिटायर हो रहे हैं, उन्हें पुलिस विभाग ने परंरागत रूप से विदाई दी।
  • इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।
  • यहां यूपी पुलिस के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हे भावभीनी विदाई दी।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

  • इस दौरान आईपीएस सुलखान सिंह ने रैतिक परेड की सलामी ली।
  • इस दौरान यूपी के वरिष्ठ पुलिस अफसर भी मौजूद रहे।
  • कार्यक्रम के दौरान कई पुलिसकर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
  • आईपीएस सुलखान सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित भी किया।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

सुलखान सिंह के कार्यकाल में बढ़ा पुलिस का मनोबल

  • बता दें कि मूलरूप से बांदा जिले के रहने वाले आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह के कार्यकाल में पुलिस का मनोबल बढ़ा है।
  • उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले छह महीने में पुलिस ने ताबड़तोड़ 450 से ज्यादा एनकाउंटर को अंजाम देकर 15 से ज्यादा खूंखार अपराधियों को मार गिराया जबकि 1100 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया।
  • बताया जा रहा है कि सुलखान सिंह के काम से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी काफी खुश रहे।
  • इसके चलते उनके कार्यकाल को बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

पीलीभीत में पासपोर्ट बनवा रहा था नाभा जेल ब्रेक का फरार गैंगेस्टर गोपी घनश्याम

सरकार की योजनाओं-नीतियों को गिनाया

  • सेवानिवृत्त होने के दौरान आईपीएस सुलखान सिंह ने रैतिक परेड के उपरांत उन्होंने अपने सम्बोधन में पुलिस और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सरकार की योजनाओं-नीतियों को गिनाया और सराहा।
  • उन्होंने साथी कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि किसी भी हालत में पुलिस की छवि धूमिल नहीं हो, ऐसा प्रयास होना चाहिए।
  • उन्होंने अपने सेवाकाल में पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता को जो पुलिस पर भरोसा है।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

  • उसे बखूबी निभाये और अगर कोई पीड़ित समस्या लेकर आये तो उसका तत्काल हल करायें ताकि जनता की नजरों में पुलिस की छवि सुधरी रहे।
  •  डीजीपी सुलखान सिंह ने विदाई परेड में कहा कि मेरे लिए बड़े गौरव का विषय है हमें प्रदेश की पुलिस का DGP बनने का गौरव मिला।
  • आज की परेड का मुझे सौभग्य मिला है।
  • पुलिस विभाग ने काफी सराहनीय परेड का आयोजन किया।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस ने हर तरफ अपना नाम रौशन किया है।
  • उत्तर प्रदेश के पुलिस को ढेर सारी बधाई।
  • यूपी पुलिस हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार है।
  • मेरे सेवा काल मे सबका सहयोग मिला सभी लोगो को मेरी तरह से धन्यवाद।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

  • 1984 में पहली बार मेरी और बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड़ हुई। 1991-92 पीलीभीत में हमने पुलिस के दम पर आतंकवाद का मुकाबला किया।
  • मेरी क़ामयाबी पुलिस की ही देन है। (Sulkhan Singh salute)
  • पुलिस, पीएससी ने 1990, 1992 में काफी साथ दिया है।
  • डीजीपी ने कहा कि बाबरी मस्जिद का मामला, आतंकवाद का मामला काफी कठिन रहा।
  • 34 साल की पुलिस सेवा में सभी ने हमारा सहयोग किया।
  • पुलिस के चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को तहे दिल से धन्यवाद।
  • उन्होंने कहा चतुर्थश्रेणीकर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान होता है।
  • वर्दी और भोजन की सभी जिम्मेदारी इनके पास होती है।(Sulkhan Singh salute)

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

लुटेरों का पता नहीं साईकिल चोरों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रही पुलिस

रैतिक परेड में सम्मान पाकर हुए अभिभूत

  • आईपीएस सुलखान ने रैतिक परेड के दौरान कहा कि सेवानिवृत्त के समय इतना सम्मान पाकर मै अभिभूत हूं और यहां पधारे सभी अतिगणों पुलिस अधिकारियों को हृदय के अन्दर से बधाई देता हूँ।
  • आप सभी पुलिस की गरिमा को बनाये रखें।
  • जिस लिए वर्दी धारण की है उसका सही ढंग से सम्मान बनाये रखने के लिए कार्यो का सही ढंग से निर्वाहन करें ताकि हमारे प्रति लोगो का विश्वास कम न हो।
  • डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है।
  • हर विधा में उत्तर प्रदेश पुलिस ने देश की समस्त पुलिस को रास्ता दिखाया है।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

  • चाहे केंद्रीय बल हो, सीबीआई हो, सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की इन्हीं शाखाओं से प्रेरित किए गए हैं।
  • डीजीपी ने प्लाटून कमांडर चंद्रहास सिंह कुशवाहा को एक लाख रुपए देकर सम्मानित किया।
  • चंद्रहास को यह सम्मान तीन गोल्ड व दो सिल्वर वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में लाने पर मिला।
  • डीजीपी ने कहा कि कोई अधिकारी तभी कामयाब होता है जब उसके अधीनस्थ अधिकारी उसका पूरी तरह से साथ दें।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

  • सभी अधीनस्थ अधिकारियों को जो सेवा में हैं और जो नहीं है उन सभी को मैं धन्यवाद देता हूं।
  • उन्होंने भिन्न-भिन्न रूपों में साथ दिया, चाहे 1990, 1992 हो या बाबरी मस्जिद के मामले रहे हो, आतंकवाद का मामला हो, चाहे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की बात हो सभी ने मेरा साथ दिया उनको धन्यवाद।

पिहानी बाजार में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

सफेद घोड़ों पर सवार आईपीएस अधिकारियों ने दी सलामी

  • रैतिक परेड के दौरान आईपीएस अधिकारियों ने रैतिक परेड की कमांडिंग करते हुए डीजीपी को सफेद घोड़ों पर सवार होकर सलामी दी।
  • इस दौरान यातायात पीएसी महिला नागरिक पुलिस की टुकड़ियों व घुड़सवारों की 22 टुकड़ियों ने उन्हें सलामी दी।

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

  • विदाई के समय सेवानिवृत्त डीजीपी ने वहां पधारे सभी अतिथियों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
  • इसके बाद उन्हें दुल्हन सी सजी कार में बैठाकर विदा कर दिया गया। (Sulkhan Singh salute)

DGP Sulkhan Singh salute Ratik parade

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें