यूपी के फतेहपुर जिले में दशहरा और विजय दशमी के दिन आज दुर्गा पूजा के बाद हवन सामग्री और मूर्ति विसर्जन करने गए श्रद्धालुओं की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में अचानक 6 बच्चे डूब गए। (six child drowned)

वीडियो: श्रवण कुमार बनी बेटी, नेत्रहीन माता-पिता को बग्घी में बैठाकर करा रही यात्रा

  • इससे मौके पर कोहराम मच गया।
  • लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे।
  • बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 2 बच्चों को बचा लिया गया।
  • जबकि 3 बच्चे लापता हैं और एक की मौत हो गई।
  • घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

वीडियो: यूपी की बेटी अलका ने विदेश में लहराया भारत का परचम

पल भर में मातम में बदलीं खुशियां

  • जानकारी के मुताबिक, जिले के किशुनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरोल गांव के मूर्ति विसर्जन के दौरान यमुना नदी में नहाते समय गांव के आधा दर्ज बच्चे डूब गए।
  • इस घटना से ग्रामीणों में हड़कम मच गया।
  • ग्रामीण दो बच्चों को तो बचाने में कामयाब हो गए लेकिन एक की तब तक मौत हो गयी।
  • जबकि तीन बच्चे यमुना में ही लापता हो गए।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अउ जिला प्रशासन की टीम भी बच्चों को खोजने के लिए जुटी है।

वीडियो: धाकड़ छोरी ‘पायल शर्मा’ ने अखाड़े में दी पुरुष पहलवान को पटकनी

  • पुलिस ने गोताखोर बुलाये और यमुना में जाल डलवाकर खोजने का प्रयास किया लेकिन लापता बच्चे नहीं मिल पाए।
  • बताया जा रहा है कि रायपुर भसरोल गांव की महिलाएं देवी मां के विसर्जन के लिए हवन पूजन का सामान लेकर नाचते गाते यमुना घाट पर गईं थीं।
  • लेकिन इनको क्या मालूम था कि इनकी खुशियां थोड़ी देर में ही मातम में तब्दील होने जा रही हैं।
  • महिलाएं बच्चे सभी यमुना नदी पहुंचे तभी आधा दर्जन बच्चे नहाते वक्त डूबने लगे।
  • हादसा देख कोहराम मच गया।
  • ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन तब तक एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन लापता हो गए।
  • काफी जद्दोजहद के बाद दो बच्चों को जिंदा निकाल लिया गया।
  • एसडीएम खागा अमित भट्ट का दावा है जल्द ही बच्चों को खोजने में सफलता हासिल हो जाएगी। (six child drowned)

वीडियो: शस्त्र पूजा के दौरान बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने की अंधाधुंध फायरिंग

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें