सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 25 सितंबर को प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश को अपना आशीर्वाद दिया था। इसके बाद से सपा में सुलह की खबरें तेज हो गयी थी। इस बीच प्रेस कांफ्रेंस के बाद आज सपा नेता शिवपाल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मिलने (shivpal yadav reached) पहुँचे हैं।

मुलायम के आवास पहुंचे शिवपाल :

  • अखिलेश ने विशेष अधिवेशन में मुलायम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया था।
  • साथ ही शिवपाल यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था।
  • इसके बाद से सपा में अखिलेश और मुलायम-शिवपाल दो गुट बन गए थे।
  • मगर अब समाजवादी पार्टी में सुलह होती हुई दिखाई दे रही है।
  • मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद मिलने के बाद अखिलेश उनसे मिलने पहुंचे थे।
  • इस दौरान अखिलेश ने मुलायम को राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया था।
  • खबर है कि इस निमंत्रण को मुलायम सिंह यादव ने स्वीकार कर लिया था।
  • अब सपा नेता शिवपाल यादव मुलायम से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं।
  • खबर है कि वे मुलायम को सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जाने के लिए मनाएंगे।
  • इसके बाद से चाचा-भतीजे के बीच सुलह की खबरें आनी तेज हो गयी हैं।
  • लखनऊ में मुलायम के 5 विक्रमादित्य मार्ग पर दोनों की मुलाकात चल रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें