[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा के तारघर मैदान पर शुरू हो चुका है। इस अधिवेशन में सभी की नजर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आने पर टिकी हुई थी मगर इस अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव नहीं पहुँचे हैं जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान (akhilesh yadav statement agra) दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने दिया बयान :

  • आगरा में चल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए देश भर से नेता आये हुए हैं।
  • इस अधिवेशन में कई राज्यों से लगभग 15 हजार डेलिगेट्स पहुंचे हुए हैं।
  • अधिवेशन की शुरुआत के साथ राष्ट्रगान हुआ और सपा का झंडारोहण किया गया।
  • साथ ही सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मंच से संबोधन शुरू किया।
  • उन्होंने कहा कि कोई और नामांकन न होने पर अखिलेश को निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाता है।
  • पहले अध्यक्ष 3 साल के लिए होता था मगर अब इसे बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है।
  • इसके बाद सपा पदाधिकारियों ने अखिलेश का माला पहनकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें, अधिवेशन में अखिलेश चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • इस दौरान मंच पर अखिलेश के साथ ही सपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
  • अखिलेश को रामगोपाल ने निर्विरोध अध्यक्ष बनाये जाने का ऐलान अधिवेशन में किया।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं पहुँचे हैं।
  • मुलायम के न आने पर अखिलेश ने बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।
  • अखिलेश ने कहा कि मैंने नेताजी से कहा कि आप भी अधिवेशन में चलो आप पार्टी के बड़े हो।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी ने कहा है कि मेरा आशीर्वाद हमेशा सभी के साथ है और रहेगा।
  • इस तरह सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह के आने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

ये भी पढ़ें, राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले शिवपाल पड़े अलग-थलग

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें