यूपी के मुरादाबाद जिले की यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को पड़ रही करवाचौथ 2017 पर महिलाओं को अपने पतियों को सुरक्षा के लिए आगे आने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगवाए हैं। (Karwa chauth 2017)

वीडियो: बेटी पैदा हुई तो महिला को पति ने दे दिया तलाक

  • इन पोस्टरों में महिलाएं एक हाथ में छलनी से करवा चौथ के चांद को निहार रही हैं।
  • जबकि दूसरे हाथ में पूजा के थाल में हेलमेट रखा है।
  • इन पोस्टरों में महिलाओं से अपील की गई है कि महिलाएं न केवल अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखें बल्कि उनकी लंबी उम्र और सुरक्षित सफर के लिए उन्हें ‘हेलमेट’ पहनाएं।
  • हेलमेट गिफ्ट करके पतियों को तोहफा दें।
  • यूपी पुलिस की इस पहल का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो: BHU हॉस्पिटल ने इलाज के लिए किया इंडस्ट्रियल गैस का इस्तेमाल

महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं निर्जला व्रत

  • इस बार करवाचौथ का त्यौहार रविवार 8 अक्टूबर 2017 को पड़ रहा है।
  • सरगी खाने के बाद, महिलाएं तब तक बिना और पानी के रहती हैं जब वह रात को चांद नहीं देख लेती। इस दिन भगवान शिव, देवी पार्वती और कार्तिक की पूजा की जाती है।
  • शाम के समय पूजा कर भगवान को भोग लगाया जाता है और अपने पति की लम्बी आयु की कामना की जाती है।

वीडियो: निर्माणधीन बस स्टैंड की छत गिरी, कई लोगों के दबे होने की सूचना

  • चांद निकलने के बाद महिलाएं चांद के सामने छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं और चांद को जल अर्पित करती हैं।
  • इसके बाद पुरूष पानी पिलाकर अपनी पत्नियों का उपवास पूरा करवाते हैं।
  • करवाचौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अपने पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कामना करती हैं।

यूपी पुलिस ने दिल्ली में बताईं twitter सेवा की बारीकियां

ये है करवाचौथ का समय

  • करवाचौथ के दिन शाम 4:58 बजे पर तृतीया समाप्त हो रही है।
  • शाम 4:59 बजे से चतुर्थी तिथि का शुभारंभ होगा।
  • करवा चौथ पर चंद्रमा रात 8:13 बजे पर निकलेगा।
  • 9 अक्तूबर दिन सोमवार को चतुर्थी तिथि दोपहर में 2:17 बजे पर समाप्त हो रही है।
  • इसलिए करवाचौथ का व्रत 8 अक्तूबर को ही होगा।
  • शास्त्रों में यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करने का विधान है। (Karwa chauth 2017)

गाजीपुर में आरपीएफ का तांडव, बुजुर्ग को अधमरा कर पूरे परिवार को पीटा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें