भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले(amit shah amethi) में मौजूद थे। जहाँ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में स्वीकृति पत्र भी वितरित किये गए। कार्यक्रम में योगी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा और यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय भी मौजूद थे। अमित शाह अमेठी के बाद सीतापुर(amit shah sitapur) जिले के लिए रवाना हो गए, जहाँ उन्होंने 51 जिला कार्यालयों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

सीतापुर में अमित शाह के संबोधन के मुख्य अंश(amit shah sitapur):

सीएम योगी ने यूपी के किसानों का कर्जमाफ किया(amit shah sitapur):

  • आम लोगों ने भाजपा को यूपी में स्थापित किया।
  • आज अपराधियों में भी सरकार का खौफ है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के किसानों का कर्जमाफ किया।
  • गन्ना किसानों का भुगतान भाजपा सरकार ने किया।

6 महीने में 22800 करोड़ का भुगतान किया गया(amit shah sitapur):

  • भाजपा सरकार किसानों के लिए लगातार काम कर रही है।
  • 6 महीने में 22800 करोड़ का भुगतान किया गया।
  • सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम भाजपा सरकार ने किया।
  • एंटी भू-माफिया स्क्वाड भू-माफियाओं पर लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: अमेठी आपकी 3 पीढ़ियों का जवाब मांगती है- अमित शाह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें