दीनदयाल पुरम कालोनी तकरोही इन्दिरा नगर में प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के दौरे के बाद नगर निगम व जल निगम के अधिकारियों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता बंसल ने बताया कि उनके आग्रह पर 11 अक्टूबर को प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह दीनदयाल पुरम कालोनी आये थे और उन्होंने उन्हें पूरे क्षेत्र का दौरा करवाकर वहां की सभी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। (Chief Secretary visit)

बुआ की जगह TET की परीक्षा देने आई भतीजी गिरफ्तार

  • मौके पर ही प्रमुख सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल काम शुरू करने का निर्देश दिया था।

हादसे में कोई नहीं बचा, एक साथ उठेंगी 6 अर्थियां

19 वर्षों से उपेक्षित दीनदयाल पुरम

  • सुनीता बंसल ने बताया कि 19 वर्षों से उपेक्षित पड़े दीनदयाल पुरम में अफसरों ने आज तक कदम नहीं रखा।
  • परन्तु प्रमुख सचिव के दौरे के बाद जल निगम के अधिकारियों ने निर्देश का पालन करते हुये पिछले 6 साल से बेकार पड़ी टंकी की मरम्मत शुरू करवा दी है।

कार एक्सीडेंट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित 6 श्रद्धालुओं की मौत

  • इसके साथ ही प्रमुख सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी को पानी का फ्री कनेक्शन देकर पानी की सप्लाई एक हफ्ते में शुरू कर दिया जाये।
  • सुनीता ने बताया प्रमुख सचिव के निर्देशानुसार यहां की 13 गलियों में सीवर डालने के साथ ही सड़क दुरूस्त करने का काम भी शुरू हो गया है। (Chief Secretary visit)
  • वहां के निवासियों ने वहां काम शुरू होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिये सुनीता बंसल का आभार व्यक्त किया है।

TET का प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह से मचा हड़कंप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें