आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव हेतु मेयर प्रत्याशी के साथ अपने पार्षद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सोमवार को राजधानी के तुलसी थियेटर के निकट स्थित प्रेस क्लब में अवध जोन की संयोजिका ब्रिज कुमारी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह सहित जनपद के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर 19 पार्षद उम्मीदवारों की प्रथम लिस्ट जारी कर दी है। (Priyanka Maheshwari)

घरेलू कामगारों के लिए कानून बनाकर बोर्ड का गठन किया जाये

19 वार्डों में उम्मीदवारों का नाम फ़ाइनल

  • अवध प्रांत संयोजिका ब्रज कुमारी ने मेयर पद के लिए प्रियंका माहेश्वरी के नाम की घोषणा की।
  • उन्होंने बताया बताया कि प्रियंका माहेश्वरी लखनऊ जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी की पत्नी हैं।
  • गौरव माहेश्वरी पिछले दो वर्षों से नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे।
  • तमाम आर.टी.आई. लगा कर बड़े घोटालो का पर्दाफाश किया।
  • कोर्ट तक नगर निगम के भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी है।
  • लखनऊ जिला कार्यकारिणी के अधिकाँश सदस्यों ने गौरव माहेश्वरी से प्रियंका माहेश्वरी को मेयर के प्रत्याशी के तौर पर आगे लाने के लिए अनुरोध किया।
  • जिसपर गौरव माहेश्वरी ने प्रियंका माहेश्वरी का भी आवेदन पार्टी में जमा करा दिया था।
  • अवध जोन की स्क्रीनिंग कमेटी ने मेयर एवं पार्षद उम्मीदवारों के लिय आये हुए आवेदन पत्रों पर विचार किया गया।
  • जिस पर स्क्रीनिंग कमिटी ने सर्वसम्मति से लखनऊ मेयर पद के लिए प्रियंका माहेश्वरी का नाम सहित 19 वार्डों में उम्मीदवारों का नाम फ़ाइनल किया है।

सण्डीला के मंडी सचिव पर यौन शोषण व दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट

प्रियंका माहेश्वरी ने किया है एमबीए

  • ब्रिज कुमारी ने बताया कि मेयर पद के लिए पार्टी की तरफ से प्रियंका माहेश्वरी को उम्मीदवार बनाया है।
  • प्रियंका माहेश्वरी ने एम.बी.ए. किया हुआ है।
  • वह अपने परिवार में व्यापार सँभालने का कार्य करती है।
  • समय-समय पर सामजिक कार्यो में हिस्सा भी लेती रही हैं।

मुजफ्फरनगर में कब्रिस्तान से मुर्दे चोरी होने से तनाव

गौरव माहेश्वरी ने जिला संयोजक पद से दिया इस्तीफा

  • जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियंका माहेश्वरी लखनऊ जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी की पत्नी हैं इसलिये पार्टी संविधान के अनुसार आज गौरव माहेश्वरी ने जिला संयोजक पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। (Priyanka Maheshwari)
  • जिसे स्वीकार कर लिया गया और अब लखनऊ जिला कार्यकारिणी की सहमती से जनपद लखनऊ का कार्यवाहक संयोजक कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत को बनाया गया।

वीडियो: आगरा विवि छात्रसंघ चुनाव में संग्राम, पथराव और लाठीचार्ज

  • कमलेन्द्र इससे पहले लखनऊ के जिला संगठन संयोजक के पद पर रहे हैं।
  • नवनियुक्त लखनऊ के कार्यवाहक जिला संयोजक कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत ने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, उम्मीदवारों को जनता का पूरा समर्थन प्राप्त हो रहा है। (Priyanka Maheshwari)
  • आम आदमी वर्षों से नगर निगम की सत्ता पर काबिज भाजपा से तंग आ गया है।
  • जिसने शहर और निगम को बदतर बना दिया है।
  • जनता परिवर्तन चाहती है और आम आदमी पार्टी को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है।

वीडियो: कानपुर में दो बसों की भिड़ंत में विदेशी पर्यटकों सहित कई घायल

ये है प्रत्याशियों की पहली सूची

  • मेयर प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी

पार्षद प्रत्याशी

  • कदम रसूल वार्ड (80)- किश्वर जहां
  • फैजुल्लागंज तृतीय (73)- जितेंद्र सैनी
  • मल्लाही तोला प्रथम (79)- नीता शर्मा
  • फैजुल्लागंज द्वितीय (43)- अभय गुप्ता
  • भारतेंदु हरिश्चन्द वार्ड (65)- करिश्मा हुसैन
  • इस्माइलगंज द्वितीय (53)- ओम प्रकाश सिंह यादव
  • कॉल्विन कॉलेज निशातगंज (40)- पूनम गुप्ता
  • बेगम हजरत महल बजरंग बली वार्ड (98)- मो. इम्तियाज खान
  • बाबू जगजीवन राम वार्ड (57)- आशुतोष चंद्रा
  • गोलागंज पीरजलील वार्ड (78)- कमर हुसैन
  • शारदा नगर द्वितीय (11)- महेश कुमार
  • हिन्द नगर (28)- सुखविंदर कौर
  • शारदा नगर प्रथम (6)- विपिन मौर्या
  • गुरुनानक नगर (19)- सुनीता शर्मा
  • रामजी लाल नगर (29)- राजेश सक्सेना
  • भवानीगंज (107)- शशिकांत कुशवाह
  • कश्मीरी मोहल्ला (103)- मो. सनी
  • अम्बरगंज (97)- हिना परवीन
  • राजा राम मोहन राय (33)- कृपा निधन

    महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया पार्टी ने पहली सूची में अधिकांश साथियों को प्राथमिकता दी है जो पिछले कई वर्षो से पार्टी में जुड़े थे एवं लगातार नगर निगम के भ्रष्टाचार पर संघर्ष कर रहे थे। जनता की राय से साफ़-सुथरी छवि के कुछ नए साथियों को भी पहली सूची में मौका दिया गया है। (Priyanka Maheshwari)

वीडियो: मुरादाबाद में पुल के नीचे जा गिरी स्कूल बस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें