उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम ने मंगलवार को ताज महल पर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद से देश की राजनीति का गलियारा एक बार फिर से गर्म हो चुका है, एक बार फिर से देश एक बेवजह के मुद्दे पर दो फाड़ हो चुका है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के विवादित नेता आजम खान(azam supports sangeet) भी इस बहस में कूद पड़े हैं और ताज महल से लेकर भाजपा नेता संगीत सोम पर अपनी टिप्पणी की है।

गुलामी की निशानियों को मिटा दो(azam supports sangeet):

  • भाजपा नेता संगीत सोम ने मंगलवार को ताज महल को लेकर एक विवादित बयान दिया था।
  • जिसके बाद इस लड़ाई में सपा के सबसे विवादित नेता आजम खान भी कूद पड़े हैं।
  • बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आजम खान ने संगीत सोम के बयान का समर्थन किया।
  • उन्होंने कहा कि, मैं तो पहले से इस राय का हूँ कि, गुलामी की उन तमाम निशानियों को मिटा देना चाहिए।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जिससे शासकों की बू आती हो।

लेकिन अकेले ताज महल क्यों?(azam supports sangeet):

  • भाजपा नेता संगीत सोम ने ताज महल को लेकर जो बयान दिया आजम खान ने उसे समर्थन दिया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा है कि, अकेले ताज महल ही क्यों?
  • संसद, राष्ट्रपति भवन, क़ुतुब मीनार, लाल किला क्यों नहीं? ये सभी गुलामी की निशानियाँ हैं।
  • उन्होंने कहा कि, ज़ाहिर है, आरएसएस के लोग जिन्हें गद्दार कहते हैं।
  • अगर ये उनकी निशानियाँ हैं तो इन्हें तबाह कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: भव्य दीपावली की तैयारियां जोरों पर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें